29/01/25

अंबाला में लगातार तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी, बढ़ते तापमान का फसलों पर असर किसानों की चिंता बढ़ी

अम्बाला/चंडीगढ़, 29 जनवरी (अभी): अंबाला में पिछले कईं दिनों से तेज धूप पड़ने के कारण तापमान में लगातार बढौतरी देखी जा रही है जिसने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एग्रीकल्चर डिप्टी डायरेक्टर जसविंदर सैनी ने बताया कि बढ़ते तापमान से दोनों फसलों गेहूं और सरसों में बीमारी की आशंका बढ़ जाती है। गेहूं में पीला रुतबा और भूरा रुतबा बीमारी बीमारी की आशंका बढ़ गई हैं वहीं सरसों में सफेद रुतबा बीमारी आ सकती है। वहीं उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए फसलों की सिंचाई करते रहना चाहिए ताकि फसलों में ठंडक बनी रहे। किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग की तरफ से कैंप भी लगाए जा रहे है।

Previous

ऑटो चालक की बेटी बनी लेफ्टिनेंट, रेवाड़ी के गांव सुलखा की बेटी जिया ने किया एनडीए क्वालिफाइड जिले का नाम रोशन

Next

हरियाणा में युवाओं को मिलें बेहतर पायलट ट्रेनिंग सुविधाएं : नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल