21/02/26

संतों महापुरुषों, ऋषि मुनियों और गुरुओं की वाणी को जीवन में करें आत्मसात- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़, 21 फरवरी (अभी) :  केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि संतों महापुरुषों, ऋषि मुनियों और गुरुओं की वाणी को जीवन में आत्मसात करें। इससे जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली मिलेगी और समाज सेवा की प्रेरणा आएगी।

मनोहर लाल आज करनाल सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित क्लिनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित संगत को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि त्याग और समर्पण की कोई सीमा नहीं होती। जब भी व्यक्ति इनको अपनाता है जीवन में सब कुछ मिलता है। ऐसा ही संदेश हमारे गुरूओं और महापुरुषों ने दिया है। हमें महापुरुषों के जीवन से समाज सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार निरोगी योजना के तहत प्रदेश की जनता के  नि:शुल्क टैस्ट हो रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।     

#ManoharLal #KarnalNews #SarbatDaBhala #HealthCare #SriGuruTeghBahadurJi #DiagnosticCenter #HaryanaGovernment #NirogiHaryana #SocialService #BreakingNews #CentralMinister #HealthForAll

Previous

भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता है जरूरी- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Next

कानूनी सहायता रक्षा वकील (एलएडीसी) और रिटेनर्स के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन