11/08/26

पलवल: एचएसपीसीबी ने औद्योगिक इकाइयों और ईंट-भट्टा संघ के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जे कुमार पलवल, 11 अगस्त 2026 : हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के पलवल क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सोमवार को औद्योगिक इकाइयों एवं ईंट-भट्टा संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। एचएसपीसीबी के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के निर्देशों के तहत आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अधिकारी एवं वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता संजीव कुमार ने की।

बैठक के दौरान औद्योगिक इकाइयों और ईंट-भट्टा संचालकों की समस्याओं और शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि उद्योगों और विभाग के बीच बेहतर संवाद व समन्वय स्थापित करने के लिए प्रत्येक माह की 10 तारीख को इस प्रकार की बैठकों का नियमित आयोजन किया जाता है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि वे पर्यावरण से जुड़ी किसी भी समस्या को समय पर विभाग के संज्ञान में लाएं ताकि उसका नियमानुसार त्वरित समाधान किया जा सके।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) और एचएसपीसीबी की ओर से जारी आवश्यक गाइडलाइंस और पर्यावरणीय मानकों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी इकाइयों को नियमों का सख्ती से पालन करने और प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपाय लागू करने का आह्वान किया। ईंट-भट्टा संघ व उद्योग प्रतिनिधियों ने विभाग को पूर्ण सहयोग और दिशा-निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिया।

#PalwalNews #HSPCB #HaryanaNews #EnvironmentProtection #CAQM #CPCB #Palwal #BreakingNewsHaryana

Previous

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल लॉन्च किया

Next

सफीदों में हादसा: दुकान में काम करते समय करंट लगने से स्वर्णकार झुलसा, गंभीर हालत में रेफर