21/07/25

हिमाचल मौसम विभाग ने अगले 3 दिन प्रदेश में रेड येलो और ऑरेंज अलर्ट किया जारी

हिमाचल, 21 जुलाई (अभी): हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग शिमला ने आगामी तीन दिनों के लिए हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में पिछले 10 घंटे से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है और कई इलाकों में बादल फटने की घटनाएं भी सामने आई है

चंबा जिला के गडफरी और नेरा पंचायत में बादल फटने से जहां एक तरफ पीडब्ल्यूडी विभाग की पुलिया बह गई वहीं दूसरी ओर नेरा पंचायत में बादल फटने से मक्की की फसलों को नुकसान हुआ है , इसके साथ ही मेहला के एक गांव मैं भारी बारिश से मकान टूट गया और पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई , हालांकि इस भारी बारिश के चलते सैकड़ो संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं जिसके चलते लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है चंबा तीसा मुख्य मार्ग को पीडब्ल्यूडी विभाग ने खोल दिया है

इसके अलावा अभी तक एक दर्जन के आसपास संपर्क मार्ग बंद है पीडब्ल्यूडी विभाग अपनी मशीनरी के माध्यम से मार्ग खोलने का प्रयास तो कर रहा है लेकिन लगातार भारी बारिश के चलते कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है ऐसे में लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासन से मांग करी है कि जल्द अन्य मार्ग को बहाल किया जाए ताकि उन्हें दिक्कत ना हो सके , हालांकि अभी तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इसी तरह का मौसम रहने वाला है जिसके चलते आए दिनों लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है फिलहाल लोग एहतियात बरते यही प्रशासन की ओर से हिदायत जारी की गई है।

#himachal #weather #redalert #india #danger #flood #hpgovt #danikkhabar #hpdepartment #mountains

Previous

हिमाचल प्रदेश सरकार 207.50 करोड़ रुपये से करेगी डायग्नोस्टिक सेवाओं का सुदृढ़ीकरण

Next

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस शिक्षकों के साथ 22 जुलाई को करेंगे संवाद