24/06/25

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

हिमाचल, 24 जून (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के रामपुर स्थित ऐतिहासिक पदम पैलेस, में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।

राज्यपाल ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक प्रखर राजनेता, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्त्वि थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास में वीरभद्र सिंह का योगदान सदैव स्मरण रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने धर्मान्तरण पर रोक लगाने के लिए कानून बनाकर देवभूमि की पवित्रता और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्धता का परिचय दिया। यह उनका राज्य के प्रति गहरे उत्तरदायित्व का प्रतीक था।

इस अवसर पर वीरभद्र सिंह के परिवारजन, गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नागरिक एवं अनेक शुभचिंतकों ने भी वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous

भारत और जर्मनी के हैं प्रगाढ़ संबंध - विधानसभा अध्यक्ष —इंडो जर्मन फाउंडेशन ने किया देवनानी का अभिनंदन

Next

PM shares an article highlighting remarkable transformation of India’s food processing sector over the years