10/03/25

होडल में भूमि का चयन होने पर अति सुंदर बस स्टैंड बनाया जाएगा - परिवहन मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, 10 मार्च - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने बस स्टैंड, होडल को स्थानांतरिक करने की मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसरण में विभाग द्वारा होडल में नए बस स्टैंड के लिए अन्यत्र भूमि की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही बस स्टैंड के लिए भूमि का चयन हो जाएगा तो अति सुंदर बस स्टैंड बनाकर दिया जाएगा।

परिवहन मंत्री विज ने यह जानकारी आज हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न के उत्तर में दी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि उपयुक्त भूमि के चयन के पश्चात् ही मुख्यमंत्री घोषणा को क्रियान्वित किया जा सकता है।
........ 

Previous

वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता, क्षेत्र की मांग तथा निर्धारित मापदण्ड के आधार पर मां-बाड़ी केंद्र खोले जाएंगे

Next

मंत्रिमंडलीय उपसमिति द्वारा महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संचालन का निर्णय लिया जाएगा