चंडीगढ़ में भारी बारिश और आंधी के कारण विमान सेवाएं प्रभावित, हैदराबाद की एयर इंडिया फ्लाइट ने एक घंटा देरी से भरी उड़ान

अभिकान्त, 03 मई चंडीगढ़ : चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने सामान्य जनजीवन के साथ-साथ विमान सेवाओं को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह से ही शुरू हुई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दृश्यता कम हो गई, जिससे कई घरेलू उड़ानों के संचालन में बाधा उत्पन्न हुई। मौसम की इस मार का सबसे ज्यादा असर हैदराबाद जाने वाले यात्रियों पर पड़ा।

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 1862, जिसे सुबह 7:50 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरनी थी, खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते समय पर रवाना नहीं हो सकी। रनवे पर परिचालन संबंधी सुरक्षा को देखते हुए एअरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन ने उड़ान को स्थगित रखा। लगभग एक घंटे से अधिक के इंतजार के बाद जब मौसम की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ, तब जाकर इस विमान ने सुबह 9:02 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। इस देरी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा, जिससे कई लोग परेशान नजर आए। केवल हैदराबाद ही नहीं, बल्कि कई अन्य घरेलू उड़ानों के समय में भी फेरबदल की सूचना मिली है।

#ChandigarhAirport #WeatherUpdate #FlightDelay #AirIndia #ChandigarhRain #HyderabadFlight #TravelAlert #Monsoon2026 #AirportNews #Danikkhabar

Previous

हरियाणा वेदर अपडेट: 8 जिलों में भारी बारिश, आज 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Next

हरियाणा में मौसम का पलटवार: अंबाला-यमुनानगर में दिन में छाया अंधेरा, 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट