हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: चार एचसीएस अधिकारियों के तबादले, घरौंडा और लाडवा के एसडीएम बदले
हरियाणा , 28 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य सरकार ने चार एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के अंतर्गत घरौंडा और लाडवा के एसडीएम (सब डिविजनल ऑफिसर, सिविल) भी बदले गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, घरौंडा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी (एचसीएस 2020) को अब लाडवा का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है, जहां वे अनुभव मेहता का स्थान लेंगे। वहीं, 2019 बैच के एचसीएस अधिकारी अनुभव मेहता, जो अब तक लाडवा के एसडीएम और करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, को अब घरौंडा का नया एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा, उनके पास कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.) का अतिरिक्त प्रभार भी पहले की तरह बना रहेगा।
इसके साथ ही, पंचकूला के एसडीएम चंद्रकांत कटारिया (एचसीएस 2020) को दोहरी जिम्मेदारी सौंपते हुए ज्वाइंट डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर, हरियाणा तथा ज्वाइंट डायरेक्टर, फॉरेन कोऑपरेशन, हरियाणा के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह मन्नत राणा (एचसीएस 2023) को पंचकूला का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड में सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
#HaryanaAdministration #HCSOfficers #TransferAndPosting #Chandigarh #Gharaunda #Ladwa #Panchkula #DainikKhabar
Previous
देवास: मिलावट विरोधी अभियान के तहत 972 किलो अमानक 'एनालॉग मावा' व मिठाइयां जब्त; गड्ढे में दबाकर किया नष्ट
Next