03/03/26

व्यवसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी करेगा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

चंडीगढ़, 03 मार्च  (अभी) : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 18 से 21 मार्च, 2026 तक आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी की जाएगी |

 

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण द्वारा सभी जोनस की आवासीय व व्यावसायिक साईट्स ( प्रेफरेंशियल), नर्सिंग होम साईट्स, क्लिनिक साईट्स व सभी स्कूल साईट्स के लिए 18 मार्च को नीलामी की जाएगी। इसी प्रकार, गुरुग्राम और रोहतक ज़ोन के आवासीय व व्यावसायिक साईट्स (सामान्य) के लिए 19 मार्च को नीलामी की जाएगी। जिला फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला ज़ोन के आवासीय व व्यावसायिक साईट्स (सामान्य) हेतु 20 मार्च, 2026 को नीलामी की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि सभी जोनस की प्रमुख स्थलों (मेजर साईट्स ) जैसे कि व्यावसायिक, होटल, अस्पताल, संस्थागत तथा बहु-मंजिला इमारत स्थलों के लिए ई-नीलामी 21 मार्च, 2026 को की जाएगी।

 

प्रवक्ता ने बताया कि ई-नीलामी नीति 19 सितम्बर, 2025 की धारा संख्या-4 में संशोधन के अनुसार, मेजर साईट्स के लिए अब सिर्फ न्यूनतम तीन  ईएमडी अनिवार्य होंगी, जिसकी नीलामी 21 मार्च, 2026 की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि ई-नीलामी सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी। स्थलों की पूरी जानकारी और ई-नीलामी की नियम और शर्तें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आने वाली ई-नीलामी की अधिक जानकारी प्राधिकरण की वैबसाइट http://hsvphry.org.in तथा हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3030 पर प्राप्त की जा सकती है।

#HSVP #HaryanaRealEstate #EAuction2026 #PropertyInvestment #GurugramRealEstate #PanchkulaProperty #FaridabadNews #HaryanaDevelopment #CommercialPlots #ResidentialPlots #InvestmentOpportunity #DigitalHaryana #HSVPPlotAuction

Previous

सेवा के पावन रंगों के साथ मनाई होली: कुष्ठाश्रम के बच्चों के बीच श्री सनातन धर्म युवा सभा ने बांटी खुशियां

Next

विश्व श्रवण दिवस: नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने 'स्किट' के जरिए सिखाया कान की सेहत का महत्व; PMO डॉ. पूजा ने किया जागरूक