15/01/26

हरियाणा के राज्यपाल करेंगे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ; अम्बाला छावनी में तैयारियां तेज

अम्बाला, 15 जनवरी (अभी) : एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत 25 जनवरी को एसडी कालेज अम्बाला छावनी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष बतौर मुख्य शिरकत करेंगे। एसडीएम कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर लघु सचिवालय अम्बाला छावनी के कॉन्फ्रैंस हाल में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।


एसडीएम विनेश कुमार ने बैठक के दौरान बताया कि हर वर्ष की भांति 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एसडी कालेज अम्बाला छावनी में किया जाएगा। उन्होने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर पुलिस विभाग से आए अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के तहत, वन विभाग के अधिकारियों को मुख्य मंच के नजदीक सजावट से सम्बन्धित, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को रंगोली से सम्बन्धित कार्य, नगर परिषद के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था, सिविल सर्जन को कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेस की व्यवस्था के साथ-साथ डाक्टरो की टीम नियुक्त करने बारे, बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली की सुचारू व्यवस्था बारे, डीआईओ को एलईडी की व्यवस्था बारे, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था, शिक्षा विभाग से आए अधिकारियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करवाए जाने के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों को उनके विभाग से सम्बन्धित किए जाने वाले कार्यों बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


एसडीएम विनेश कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दृष्टिगत बेहतर समन्वय बनाकर सभी कार्यों को करना है ताकि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके। उन्होने कहा कि जिन विभागों की जो भी जिम्मेवारी तय की गई है वह सम्बन्धित विभाग कार्यक्रम से पहले सभी कार्य करना सुनिश्चित करे।

#NationalVotersDay2026 #HaryanaElectionCommission #GovernorOfHaryana #AmbalaCantt #VoterAwareness #NVD2026 #SDCollegeAmbala #DemocracyPride #VoterRights #StateLevelFunction #ElectoralLiteracy #CivilAdministration #AmbalaNews #VikasKumarSDM #VotersPower

Previous

राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

Next

अंबाला के शालीमार कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की मौत, पति गंभीर