03/02/26

हरियाणा: खेल नर्सरी के लिए आवेदन शुरू; सरकारी स्कूलों और निजी संस्थानों से 15 फरवरी तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन

अम्बाला, 03 फरवरी (अभी) : जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप शर्मा  ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा खेल विभाग द्वारा राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेल नर्सरी आबंटन किए जाएंगे। इसके लिए दिनांक 01 फरवरी 2026 से सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।


खेल नर्सरी योजना के अंतर्गत केवल ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित खेलों के लिए ही खेल नर्सरी चलाई जाएंगी। इच्छुक सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी शिक्षण संस्थान हरियाणा खेल विभाग की वेबसाइट  http://www.harvanasports.gov.in     पर जाकर दिनांक 15 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खेल नर्सरी से संबंधित सभी दिशा-निर्देश एवं आवश्यक शर्तें विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

#HaryanaSports #SportsNursery #KheloHaryana #OlympicDreams #ApplicationOpen #HaryanaDevelopment #SportsScholarship #YouthSports #Athletics #HaryanaNews #RuralSports #EducationalInstitutes #GrassrootsSports #FutureChampions #SportsPolicy #OnlineApplication #DepartmentOfSports #HaryanaUpdate #VillagePanchayat #OlympicGames #AsianGames #CommonwealthGames

Previous

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

Next

अंबाला: रेड क्रॉस शिविर में युवाओं को मिला साइबर सुरक्षा और जीवन रक्षक सीपीआर (CPR) का प्रशिक्षण