28/03/25

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व मौखिक दिवस के उपलक्ष्य में दांतो को स्वस्थ रखने के लिए जानकारी दी गई

अम्बाला, 28 मार्च (अभी): स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व मौखिक दिवस के उपलक्ष्य में पीएचसी, सीएचसी तथा नागरिक अस्पताल के साथ-साथ अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों के माध्यम से दांतो को स्वस्थ रखने के लिए जानकारी दी गई। उप सिविल सर्जन डा. बलविन्द्र कौर ने बताया कि सिविल सर्जन डा. राकेश सहल के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों को दांतो को स्वस्थ रखने की जानकरी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस दिवस को 20 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे पूरे मास मनाकर यानि कार्यक्रमों के माध्यम से पीएचसी, सीएचसी, नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर, नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी, स्लम एरिया, कुष्ठ आश्रम, वृद्ध आश्रम, स्कूल एवं कालेजों में कार्यक्रम के माध्यम से दांतों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि दांतो का सही प्रकार से रख-रखाव करके विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि दांतों की विभिन्न बीमारियां को दर्शाते हुए पुस्तिका भी जारी की गई है ताकि दांतों से होने वाली बीमारियों से बचाव बारे हम जागरूक हो सकें। शिविर के माध्यम से लोगों को दांतों की महत्वता बारे भी बताते हुए यह भी बताया जा रहा है कि दांतों को दो बार ब्रश करना चाहिए। रात को सोने से पहले ब्रश करना अति आवश्यक है।

पौष्टिक आहार जैसे दूध अथवा दूध से बने पदार्थ एवं मौसम के फलों का सेवन करना अति आवश्यक है। उन्होने बताया कि यदि किसी को भी दांतों की समस्या है तो वह अपने नजदीकी अस्पताल मे जाकर जांच करवा सकता है।

Previous

समाधान शिविर हुआ आयोजित,अतिरिक्त उपायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याए, मौके पर किया समाधान

Next

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किया ईवीएम व वीवीपैट के लिए स्थापित किए गये वेयरहाउस का निरीक्षण