समाधान शिविर हुआ आयोजित,अतिरिक्त उपायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याए, मौके पर किया समाधान
अम्बाला, 28 मार्च (अभी) - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने के उदेश्य से प्रदेश भर में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। जिले के उच्च अधिकारी इन समाधान शिविरों की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याओं को सुनते है और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा लोगो की समस्याओ का समाधान किया जाता है। अहम पहलु यह है कि मुख्यमंत्री द्वारा इन समाधान शिविरों की मोनिटरिंग भी की जाती है।
इसी श्रृखला में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय अंबाला मे समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डा0 ब्रहमजीत सिंह ने की और लोगो की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर समाधान करवाया। इस दौरान समाधान शिविर में कुल 2 शिकायते प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही निपटान कर दिया गया।
यहा बता दे कि समाधान शिविर अंबाला मे जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर आयोजित किए जा रहे है जहा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी एक छत के नीचे बैठ कर प्राथमिकता के आधार पर लोगो की समस्याओं का समाधान करते है। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, डीएसपी रमेश कुमार के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।