21/02/25

मेवात, राजस्थान से साइबर धोखाधड़ी मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, साइबर पुलिस अम्बाला ने की कार्यवाही

अम्बाला, 21 फरवरी (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा साइबर क्राईम के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना साइबर क्राईम अम्बाला में दर्ज साइबर फ्राड मामले में 20 फरवरी 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए विभिन्न चार मामलों में आरोपी मांगी लाल निवासी गाँव लोहावट सियागो की ढाणी सिगडसर जम्बेश्वर नगरी थाना लोहवट जोधपुर राजस्थान, महिन्द्र कुमार निवासी जाटों की ढाणी सांवरीज थाना फलौदी जिला जोधपुर राजस्थान, जफर इकबाल उर्फ छोटू व अहजाज निवासी नजदीक मस्जिद गाँव बनारसी थाना पिनगवा जिला मेवात को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार महिन्द्र कुमार का 05 दिन व अहजाज का 02 दो दिन पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया। अन्य दो आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरास्त में भेजा गया। आरोपियों से चार मोबाइल फोन व 25 हजार रूपये की नकदी बरामद की है।


       मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अमित कुमार निवासी गाँव साहा शान्ति विहार अम्बाला 24 अक्तूबर 2024 को थाना साइबर क्राइम अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 अक्तूबर 2024 को अज्ञात आरोपी ने धोखाधड़ी से उसके खाते से एक बड़ी रकम की  साइबर ठगी करने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।


एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता पीडित महिला ने 11 जनवरी 2025 को थाना साइबर क्राइम अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06/09 अक्तूबर 2024 के दौरान अज्ञात आरोपी ने टेलीग्राम आईडी वीआईपी सेवाएँ प्रदान करने का झांसा देकर उससे एक बड़ी रकम की साइबर ठगी करने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।


एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता श्री अमित कुमार निवासी सैक्टर-9 अम्बाला शहर ने 12 फरवरी 2025 को थाना साइबर क्राइम अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27-30/जनवरी 2025 के दौरान अज्ञात आरोपी ने आनलाईन टास्ट पूरा करने के नाम पर उससे एक बड़ी रकम की साईबर ठगी करने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

Previous

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के समक्ष उठाया हरियाणा के पानी का मुद्दा

Next

लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 35 भारी वाहनों के चालान