31/03/25

जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर  लोगों के लिए बेहद ही कारगर सिद्ध हो रहे हैं: एसडीएम दर्शन कुमार

अम्बाला, 31 मार्च (अभी): एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर  लोगों के लिए बेहद ही कारगर सिद्ध हो रहे हैं। 25 नवम्बर 2024 से लेकर 28 मार्च 2025 तक यहां पर आयोजित समाधान शिविर में 1228 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से 1148 शिकायतों का निपटान किया गया हैं।  80 शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं। इन शिकायतों का भी जल्द निपटान करते हुए प्रार्थियों की समस्याओं का हल किया जाएगा। एसडीएम सोमवार को जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए यहां पर पहुंचे प्रार्थियों की समस्याओं को सुन रहे थे।

एसडीएम ने बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सकें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर प्रत्येक कार्य दिवस मे सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे है।

आज यहां पर आयोजित समाधान शिविर में 01 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही निपटान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के स्पष्ट निर्देश है कि समाधान शिविर में चाहे जिला स्तर या उपमंडल स्तर पर जो भी प्रार्थी अपनी शिकायत लेकर इन शिविरों में आता है उनकी शिकायतों को विस्तार पूर्वक  सुनते हुए उसका निदान करने की दिशा में कार्य करना हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा कोई भी प्रार्थी अपनी शिकायत को लेकर किसी कार्यालय में जाता है तो सम्बधिंत विभाग को उस शिकायत का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाएं।

इस मौके पर डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, डा. बलजिन्द्र कौर, जिला समाज कल्याण विभाग से इन्वेस्टीगेटर अवतार सिंह, नगर निगम से शेरसिंह के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Previous

व्रत में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्री को खरीदने से पहले उसकी उत्पादन तिथि एवं समाप्ति तिथि देखकर ही खरीदें: फूड सेफ्टी ऑफिसर

Next

34वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में बजा हरियाणा का डंका,