फरीदाबाद में खौफनाक वारदात: स्कूल परिसर में शिक्षिका की चाकू से गोदकर हत्या; प्रिंसिपल भी घायल, घटना CCTV में कैद
जे कुमार फरीदाबाद, 4 अगस्त 2026 : हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिकरौना गांव में स्थित 'सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल' में सुबह-सुबह एक अज्ञात नकाबपोश हमलेवर ने स्कूल परिसर के भीतर ही शिक्षिका संध्या पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने महज 32 सेकंड के भीतर शिक्षिका पर करीब 34 वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के दौरान शिक्षिका को बचाने दौड़े स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. तेजपाल शर्मा पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके और शिक्षा जगत में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल है।
यह पूरी सनसनीखेज वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही फरीदाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान करने और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को सख्त से सख्त और कड़ी सजा देने की मांग की है।
#FaridabadNews #CrimeNewsHaryana #FaridabadPolice #TeacherMurder #HaryanaCrime #SafetyFirst #BreakingNewsHaryana
Previous
फरवरी 2027 में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण, संबंधित विभाग अभी से करें आवश्यक तैयारियां: उपायुक्त अजय सिंह तोमर
Next