18/03/25

पशुपालन मंत्री ने पाली सरस डेयरी के कलेक्ट्रेट परिसर बूथ पर थिक शेक व सॉफ्टी आइसक्रीम मशीन का किया उद्घाटन

एन.एस. बाछल- राजस्थान, 18 मार्च: पशुपालन व कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को पाली शहर के सरस डेयरी पार्लर कलेक्ट्रेट परिसर बूथ पर थीक शेक व सोफ्टी आइसक्रीम मशीन का उद्घाटन किया। साथ ही इस अवसर पाली डेयरी संघ द्वारा सॉफ्टी व थीक शेक के लोगो का विमोचन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि पाली जिला डेयरी संघ ने पाली शहरवासियों के लिए आईस्क्रीम व थीक शेक की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि  प्रत्येक नगर पालिका, उपखण्ड एवं पंचायत समिति स्तर पर सरस डेयरी बूथ स्थापित करने का प्रयास कर रहे है।  कुमावत ने कहा कि पाली डेयरी के उत्पाद शुद्धता और गुणवत्ता पूर्ण होने की वजह से बाजार में अन्य डेरियों से ज्यादा पाली डेयरी के घी की मांग है। राजस्थान दूध उत्पादन में देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंन कहा कि डेयरी संघ का उत्पादन आमजन को गुणवत्ता युक्त घी, दूध व अन्य उत्पादन के लिए पर्याप्त संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध है।

इस अवसर पर डेयरी संघ जिलाध्यक्ष श्री प्रतापसिंह बिठिया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि डेयरी प्रबंधन में शुद्धता व उत्पादक की गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयासरत है। 

इस दौरान विधायक श्री भीमराज भाटी, पूर्व विधायक श्री ज्ञानचंद पारख,  पाली जिला कलक्टर श्री एलएन मंत्री, पुलिस अधीक्षक श्री चुनाराम जाट सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Previous

विकास कार्यक्रमों और जनहित की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो, वैश्विक ताकत बनकर उभर रहा भारत-राज्यपाल

Next

समर्थन मूल्य पर सरसों-चना खरीद की सभी तैयारियां आरम्भ, 1 अप्रेल से करवा सकेंगे पंजीकरण, 10 अप्रेल से शुरू होगी खरीद -सहकारिता मंत्री