डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर ब्रह्मदीप ने किया अटल कैंसर केयर सेंटर का निरीक्षण
अम्बाला छावनी, 25 जुलाई - नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी स्थित अटल कैंसर केयर सेंटर में आज डॉ. ब्रह्मदीप, निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं (मानसिक स्वास्थ्य, NTEP, NTCP एवं NCD) ने व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल, पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. ब्रह्मदीप ने ओपीडी क्षेत्र में जाकर मरीजों से संवाद किया और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्राप्त सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली मुफ्त सेवाओं, औषधि उपलब्धता और डॉक्टर्स की उपलब्धता की भी समीक्षा की।
वार्ड व डे केयर यूनिट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सिंग स्टाफ की कार्यशैली की सराहना की। विशेष रूप से, कीमोथेरेपी प्राप्त कर रहे मरीजों की शांति पूर्ण देखभाल को सराहा और सुझाव दिया कि मरीजों को मानसिक रूप से आराम देने हेतु लाइट म्यूजिक की व्यवस्था की जानी चाहिए। यह पहल रोगियों की मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है।
इस समीक्षा बैठक में अम्बाला सिटी पीएमओ डॉ. रेणु बेरी पजनी, डॉ. संजीव सिंगला, डॉ. बलविंदर कौर, डॉ. नीलम खुशवाह,डॉक्टर हितेश वर्मा, डॉ. हरमन प्रीत सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. नीनू गांधी, डॉ. नीतू सचदेवा सहित अनेक चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।
#ambala #haryana #health #directorhealth #atalcancercarecanter #civilhospital