29/03/25

उत्तर प्रदेश : डीजीपी ने कहा त्योहारों पर रहे सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, मौके पर रहे पुलिस बल

उत्तर प्रदेश, 29 मार्च (अभी): डीजीपी प्रशांत कुमार ने ईद-उल फितर, चैत्र नवरात्र, रामनवमी आदि त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी जोन, आईजी रेंज और जिलों के कप्तानों को सेक्टर व जोन में मजिस्ट्रेट एवं समकक्ष पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगाने को कहा। साथ ही, अतिसंवेदनशील स्थलों पर पुलिस पिकेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं राजपत्रित अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया।

डीजीपी ने संवेदनशील स्थानो पर रूफटॉप ड्यूटी लगाने, ड्रोन कैमरों के माध्यम से मिश्रित एव॔ संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करने, जुलूस के मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर और अधिक सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार मॉनिटरिंग करने, असत्य एवं भ्रामक सूचनाओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए उनका खण्डन करने का निर्देश भी दिया। खासकर चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत अयोध्या, मिर्जापुर, बलरामपुर, वाराणसी आदि जगहों पर उच्च कोटि की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

Previous

बरेली में मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा; रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त

Next

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित होगा माता मनसा देवी मंदिर, पहले चरण का काम शुरू