दिल्ली में डंके की चोट पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
दिल्ली 07 जानवरी (अभी) - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली स्थित हरियाणा निवास में पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव पर दिया बड़ा बयान कहा - “ दिल्ली में डंके की चोट पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी”।
श्री अनिल विज की यह भविष्यवाणी पहली बार नही हैं!
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान जहाँ पूरे हरियाणा प्रदेश में भाजपा के सभी प्रत्याशियो व कार्यकर्ताओं का मनोबल दिन ब दिन गिरता जा रहा था, वही अनिल विज एकमात्र पूरे हरियाणा में ऐसे नेता थे जोकी की प्रतिदिन सैंकड़ो पत्रकारों को प्रेस वार्ता के दौरान यही बयान देते रहे कि "हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी पूरे बहुमत के साथ अपने बल पर सरकार बनाने जा रही है", अनिल विज का ये बयान तब दिया गया था जब बड़े बड़े नेता भी भाजपा की जीत के विषय पर चुप्पी साधे हुए थे। बता दे कि अनिल विज ने मतदान के दिन जब टेलेविज़न पर एक्सितपोल भाजपा के खाते में 21 सीटें बता रहे थे, तब भी अनिल विज अपने बयान से पीछे न हटे और बयान पर कायम रहे और वही बड़े बड़े न्यूज़ एजेंसियो से यही बहस करते दिखे की "एग्जिटपोल की पोल तो कई बार खुल चुकी है, रिजल्ट के दिन मिलेंगे, क्योंकि भाजपा की लहर चल रही है"। रिजल्ट के दिन वही हुए जो विज ने भविष्यवाणी की थी, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की बिना किसी समर्थन के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी।