थाना महेशनगर में दर्ज लडाई झगडा के दौरान हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने केे मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला, 28 फरवरी (अभी):अम्बाला पुलिस द्वारा सम्बन्धित अपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना महेशनगर में दर्ज हमला करके मारपीट करते हुए हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने केे मामले में 27 फरवरी 2025 को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक महिन्द्र सिँह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी हरीश उर्फ हर्ष व राजेश उर्फ वंशु निवासी ब्बयाल थाना महेशनगर अम्बाला छावनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अमीत निवासी ब्बयाल थाना महेशनगर अम्बाला छावनी ने थाना महेशनगर में 24 फरवरी 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 फरवरी 2025 को आरोपी सुमित मैहरा व अन्य ने गांव ब्बयाल अम्बाला छावनी में उसके साथ मारपीट करते हुए हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-2 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।