12/08/26

अम्बाला में जिला स्तरीय समितियों की नियमित समीक्षा से विकास कार्यों को मिलेगी गति: उपायुक्त सचिन गुप्ता

जे कुमार अम्बाला, 12 अगस्त 2026 : अम्बाला जिले में विकास कार्यों को गति देने और शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जनसेवा से जुड़ी योजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए जिला स्तरीय समितियों की नियमित समीक्षा हेतु एक सुव्यवस्थित व्यवस्था लागू की गई है।

इस व्यवस्था के तहत राजस्व प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण व शहरी विकास, सड़क सुरक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, उद्योग, बिजली, सिंचाई तथा आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित समितियों की नियमित बैठकें आयोजित कर प्रगति का जायजा लिया जाएगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बैठकों का मुख्य उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं की पहचान कर उनका त्वरित समाधान करना है।

उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि बैठकों में शामिल होने से पूर्व एजेंडा तैयार कर उसका परीक्षण कराएं तथा बैठक के दौरान अद्यतन आंकड़ों, अभिलेखों और वास्तविक ग्राउंड रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहें। इसके साथ ही बैठकों में लिए गए निर्णयों पर समयबद्ध तरीके से फॉलो-अप सुनिश्चित करने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।

#AmbalaNews #DCAmbala #SachinGupta #AmbalaAdministration #HaryanaNews #AmbalaUpdate #Governance #HaryanaGovernment

Previous

डीएलसी सुपवा में तीन दिवसीय डिजाइन फेस्टिवल ‘सूत्रम’ शुरू: फैशन शो, क्राफ्ट वर्कशॉप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी मुख्य आकर्षण

Next

अम्बाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर: 13 अगस्त को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल