दैनिक खबर: आज 29 जून , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी की हुई पहली पूजा:
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा हुए शामिल; ३ जुलाई से शुरू होगी ५७ दिनों की पवित्र यात्रा, अब तक ४ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन।
सीबीएसई ने थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर जारी की नई गाइडलाइन:
मौजूदा १०वीं के छात्रों पर लागू नहीं होगा नियम; कक्षा ७वीं, ८वीं और ९वीं के छात्रों को १०वीं में नहीं देना होगा तीसरी भाषा का बोर्ड एग्जाम।
देश के 22 राज्यों में पहुंचा मानसून:
पिछले ५ दिनों से रफ्तार धीमी होने के कारण कई क्षेत्रों में अटका; दिल्ली-हरियाणा समेत ६ राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी, पूर्वोत्तर राज्यों के लिए तेज बारिश का अलर्ट।
रेप-मर्डर के दोषी को फांसी की सजा:
पुणे में ३ साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी ६५ वर्षीय भीमराव कांबले को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; वारदात के ६० दिन बाद आया फैसला, अदालत ने बताया 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' मामला।
अब खराब विजिबिलिटी में भी प्लेन सुरक्षित उतरेंगे:
देश में पहली बार बड़े कॉमर्शियल जेट की सैटेलाइट सिग्नल और स्वदेशी 'गगन' सिस्टम से हुई सफल लैंडिंग; इंडिगो एयरलाइंस के एयरबस ए३२० विमान ने रचा इतिहास, अब खराब विजिबिलिटी में भी सुरक्षित उतर सकेंगे प्लेन।
अमेरिका और ईरान के बीच थमे सैन्य हमले :
फिलहाल कार्रवाई रोककर बातचीत से समाधान तलाशने पर बनी सहमति; कतर में मंगलवार को तकनीकी स्तर की होगी वार्ता, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को नहीं रोका जाएगा।
पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे के आखिरी दिन 19 बड़े समझौतों का ऐलान:
यूपीआई भुगतान और १२५० करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट शामिल; भारतीय समुदाय से की मुलाकात और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि।
पाकिस्तान में जियो न्यूज पर 15 दिन की रोक:
मुहर्रम कार्यक्रम में विवादित दृश्य दिखाने पर पाकिस्तानी उर्दू चैनल जियो न्यूज का लाइसेंस १५ दिनों के लिए निलंबित; पेमरा ने आंतरिक जांच के दिए आदेश, चैनल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाया शो और मांगी माफी।
जर्मनी के स्टाडे में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत:
जर्मनी के स्टाडे शहर में एक यूथ सेंटर में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, पुलिस ने एक संदिग्ध को लिया हिरासत में; हैम्बर्ग के पास स्थित इस शहर में घटना के कारणों की जांच जारी।
दिल्ली में जलभराव और जाम से निपटने के लिए PWD की व्यापक तैयारी;
संवेदनशील इलाकों में १५३ स्थायी और ७४९ से अधिक अस्थायी पंप किए सक्रिय, मिंटो ब्रिज पर ऑटोमैटिक पंप हाउस स्थापित।
दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति 2026 को कैबिनेट की मंजूरी:
1 जुलाई से होगी लागू; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- २०३० तक प्रभावी रहने वाली इस पॉलिसी में ईवी वाहनों पर मिलेगी सबसे अधिक सब्सिडी।
दिल्ली के अस्पताल से भागा अंडरट्रायल कैदी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार:
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अस्पताल से भागे अंडरट्रायल कैदी पवन भल्ला को ४८ घंटे में हिमाचल से किया गिरफ्तार; बीमारी का बहाना बनाकर जीबी पंत अस्पताल के वेंटिलेशन होल से हुआ था फरार, मामला दर्ज।
फतेहाबाद में नाबालिग से रेप, गोशाला प्रधान गिरफ्तार:
फतेहाबाद में नाबालिग से रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपी गौशाला प्रधान लीलाधर को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार; नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को दिया था अंजाम, पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट में पेश।
शेखावाटी के तीन जिलों तक यमुना का पानी लाने के लिए दिल्ली में हुआ ऐतिहासिक समझौता;
केंद्रीय मंत्रियों और राजस्थान-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में एमओए पर हुए हस्ताक्षर, बनेगी २९५ किमी लंबी पाइपलाइन।
पानीपत में ग्राहक बनकर आए चोर की करतूत:
पानीपत के काबड़ी कच्ची फाटक पर ग्राहक बनकर आए शातिर चोर ने ३० साल पुरानी ज्वेलरी शॉप से उड़ाए २०० ग्राम चांदी के जेवरात; वारदात सीसीटीवी में कैद, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला।
अमित शाह की मौजूदगी में समझौता, हरियाणा के साथ अब राजस्थान को भी मिलेगा पानी :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली में हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल परियोजना पर हुआ ऐतिहासिक समझौता; तीन दशक पुरानी पानी की समस्या का होगा स्थायी समाधान, दोनों मुख्यमंत्रियों ने किए हस्ताक्षर।
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:
हरियाणा के आईटीआई में दाखिला लेने वाले ईडब्ल्यूएस छात्रों को हर महीने मिलेगा ₹२,००० का स्टाइपेंड; वर्ष २०२६-२७ सत्र के लिए ३७७ संस्थानों की करीब एक लाख सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू।
अम्बाला बलदेव नगर स्थित UHBVN कार्यालय में कल आयोजित होगी बिजली अदालत;
अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में सुबह ११ बजे से उपभोक्ता दर्ज करा सकेंगे अपनी बिजली संबंधी शिकायतें।
अम्बाला में SIR कार्यक्रम के तहत BLO घर-घर जाकर बांट रहे गणना प्रपत्र;
एसडीएम दर्शन कुमार ने मतदाताओं से की सही जानकारी भरकर समय पर फॉर्म जमा कराने की अपील, वोटर लिस्ट होगी अपडेट।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 1: श्लोक 47
Next