दैनिक खबर: आज 03 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
बादल और अंधेरे में भी देख सकेगा 'दृष्टि' सैटेलाइट :
प्रधानमंत्री मोदी ने गैलेक्जआई के दुनिया के पहले 'दृष्टि' OptoSAR सैटेलाइट की सफलता पर बधाई दी, जो खराब मौसम में भी स्पष्ट तस्वीरें लेकर रक्षा और आपदा प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
तुर्किये से गिरफ्तार 'मेफेड्रोन किंग' सलीम डोला पहुंचा मुंबई:
एनसीबी रासायनिक डीलरों और फार्मा व्यापारियों से जुड़े उसके अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के नेटवर्क का पर्दाफाश करने हेतु गहन जांच में जुटी।
तिनसुकिया में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम:
भारतीय सेना की बम निरोधक टीम ने रिहायशी इलाके में मुस्तैदी दिखाते हुए शक्तिशाली विस्फोटक को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर टाला हादसा।
चेन्नई एयरपोर्ट पर चलते विमान से कूदा यात्री :
लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की फ्लाइट का इमरजेंसी दरवाजा खोलकर टैक्सीवे पर कूदा यात्री, शारजाह से आई उड़ान में मची अफरा-तफरी के बाद सुरक्षा टीम ने आरोपी को दबोचा।
आतंकवाद पर होगा कड़ा प्रहार:
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स की सुरक्षा मजबूत करने हेतु भारतीय सेना ने 159 आधुनिक बुलेटप्रूफ ट्रूप कैरियर की खरीद प्रक्रिया शुरू की, जिससे आतंकवाद विरोधी अभियानों में मिलेगी बड़ी मदद।
न्यूयॉर्क में चर्च ऑफ साइंटोलॉजी में घुसे 50 Gen :
सोशल मीडिया ट्रेंड 'साइंटोलॉजी स्पीड रनिंग' के चक्कर में न्यूयॉर्क के चर्च में घुसे 50 किशोर, जमकर की तोड़फोड़ और सुरक्षा गार्ड को किया घायल, ऑनलाइन लोकप्रियता के लिए धार्मिक स्थलों पर हमला।
राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के नए 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं;
उन्होंने संघर्ष विराम के साथ ईरानी मिसाइल क्षमता खत्म करने और जर्मनी से 5000 अमेरिकी सैनिक हटाने के संकेत दिए।
चीन-अमेरिका में बढ़ा तनाव;
चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने ईरान से तेल खरीदने पर पांच रिफाइनरियों पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को अवैध बताते हुए उनके खिलाफ सख्त 'निषेधाज्ञा' आदेश जारी कर कड़ा विरोध जताया।
अमेरिका ने मिडिल ईस्ट सहयोगियों के लिए 8.6 बिलियन डॉलर के हथियारों को दी मंजूरी;
मार्को रूबियो ने ईरानी हमलों के बीच हवाई रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने हेतु आपातकालीन प्रक्रिया के तहत फैसला लिया।
दिल्ली मेट्रो मेगा विस्तार:
दिल्ली सरकार और DMRC ने 'फेज-5बी' योजना के तहत 7 नए कॉरिडोर, 97 किमी नेटवर्क और 65 स्टेशनों को दी मंजूरी; नरेला व नजफगढ़ जैसे बाहरी इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी।
दक्षिणी दिल्ली में पार्किंग माफिया का दबदबा:
दक्षिणी दिल्ली के गुरु रविदास मार्ग पर एमसीडी के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा पार्किंग माफिया: अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग और तीन सौ से अधिक वाहनों की अवैध पार्किंग जारी।
दिल्ली नगर निगम के पश्चिमी जोन की बड़ी कार्रवाई:
उत्तम नगर की हस्तसाल कॉलोनी में बिना स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के चल रहे उन्नीस अवैध ढाबों को एमसीडी टीम ने किया पूरी तरह सील।
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला:
सह-दोषी के फरलो पर होने के बावजूद दूसरे कैदी को मिल सकती है राहत; बेटी के स्कूल दाखिले के लिए अदालत ने कैदी को दो सप्ताह की फरलो पर रिहा करने का दिया आदेश।
वर्ष 2026 में सत्रह मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास:
ज्येष्ठ में अधिकमास लगने से त्योहारों की तिथियों में होगा बड़ा बदलाव; सूर्य और चंद्रमा के कैलेंडर में संतुलन बनाने के लिए जुड़ा अतिरिक्त महीना।
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अखाड़े में शानदार वापसी:
गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए कराया पंजीकरण; पदक जीतने और तिरंगे का मान बढ़ाने के संकल्प के साथ फिर उतरेंगी मैट पर।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए नई नीति-2026 लागू:
जिले की 233 ग्राम पंचायतें खुद करेंगी जल प्रबंधन और बिल वसूली; जितनी वसूली उतना अतिरिक्त फंड देकर सरकार बनाएगी पंचायतों को आत्मनिर्भर।
यमुनानगर में दूध के टैंकर ने थ्री-व्हीलर को मारी टक्कर:
ऑटो पलटने से दबकर चालक परमजीत की मौके पर मौत और एक गंभीर घायल; जगाधरी सिटी थाना पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज।
अंबाला पुलिस के लिए विशेष जांच कार्यशाला का आयोजन:
पूर्व सीबीआई एसएसपी आर.एस. पुनिया ने सिखाए तफ्तीश के आधुनिक गुर; घटनास्थल की सुरक्षा और पुख्ता फॉरेंसिक साक्ष्यों से अपराधी को सजा दिलाने पर दिया जोर।
अंबाला में नशा तस्करों पर एएनसी टीम का बड़ा प्रहार:
दो अलग-अलग मामलों में 118 ग्राम हेरोइन और गाड़ी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार; रिमांड के दौरान तस्करों से होगी गहन पूछताछ।
अंबाला पुलिस ने दो भगोड़े अपराधियों को किया गिरफ्तार:
आठ साल से फरार सड़क हादसे का आरोपी और शातिर बाइक चोर चढ़ा हत्थे; दोनों को भेजा न्यायिक हिरासत।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
चंडीगढ़ में NEET-2026 परीक्षा का सफल आयोजन: 6 केंद्रों पर 2,854 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
Next