दैनिक खबर: आज 14 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
पीएम मोदी की बचत अपील का बड़ा असर:
12 राज्यों ने वीवीआईपी काफिलों और सरकारी खर्च में की भारी कटौती; त्रिपुरा में 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, हरियाणा और पंजाब में 'नो कार' डे की शुरुआत।
कर्नाटक में हिजाब बैन का फैसला वापस:
स्कूल-कॉलेजों में अब हिजाब के साथ कलावा, रुद्राक्ष और जनेऊ पहनने की भी मिली अनुमति; सिद्धारमैया सरकार ने 2022 के भाजपा शासन वाले आदेश को पलटा।
पुणे के हडपसर में हड़कंप:
अस्पताल के वॉशरूम में मिला टाइमर लगा संदिग्ध बम; सात घंटे पर सेट था डिवाइस, बम निरोधक दस्ते ने खुले मैदान में ले जाकर सुरक्षित तरीके से किया डिफ्यूज।
केरलम में मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस आज होगा खत्म:
दोपहर 1 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नेता; जयराम रमेश बोले—आलाकमान ने पूरी की चर्चा, आज होगी आधिकारिक घोषणा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में अंतिम संस्कार आज:
कार्डिएक अरेस्ट बनी मौत की वजह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोटों के निशान; 38 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस।
बीजिंग में मिले दुनिया के दो सबसे ताकतवर नेता:
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में किया डोनाल्ड ट्रम्प का भव्य स्वागत; द्विपक्षीय वार्ता से पहले ट्रम्प को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर'।
ईरान की सेना का बड़ा बयान:
अमेरिका और इजराइल के साथ युद्ध के बाद पीछे हटने की गुंजाइश नहीं; ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमी निया ने सैन्य बलों को पूरी तरह तैयार रहने के दिए निर्देश।
मुसलमानों के उत्पीड़न के दावे को बांग्लादेश सरकार ने नकारा:
जमात-ए-इस्लामी के आरोपों को गृह मंत्री ने किया खारिज; कहा—भारत में ऐसी किसी भी घटना की कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली।
फ्रांस में क्रूज शिप पर गैस्ट्रोएन्टराइटिस का हमला:
संक्रमण के चलते 1700 यात्री जहाज पर ही कैद; 'एम्बिशन' क्रूज पर यात्रियों में पेट संक्रमण के लक्षण मिलने के बाद प्रशासन ने उठाया सख्त कदम।
दिल्ली दंगा हत्या मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने चार आरोपियों को किया बरी:
गवाहों द्वारा पहचान न कर पाना बना मुख्य आधार; अदालत ने सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरों को बताया बेहद धुंधला और अपर्याप्त।
दिल्ली में रिहायशी इमारतों के लिए कड़े होंगे अग्नि सुरक्षा नियम:
फायर एनओसी हेतु ऊंचाई की निर्धारित सीमा घटाने पर विचार; छोटे भवनों में भी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने बनाई योजना।
दिल्ली के नांगलोई में चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म:
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस ड्राइवर और कंडक्टर को किया गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल निजी बस को किया गया जब्त।
नारनौल में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़:
गोली लगने से एक अपराधी घायल, दो अन्य साथी दबोचे गए; पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में कराया भर्ती, भारी मात्रा में हथियार बरामद।
पंचकूला के 'पंचकमल' में आज गूंजेगा जीत का जश्न:
निकाय चुनावों में विजयी मेयर और पार्षदों के लिए सम्मान समारोह; मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली करेंगे विजेताओं का अभिनंदन।
हरियाणा में नगर पालिका और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल आज हो सकती है खत्म:
नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल और संघ के बीच छह घंटे चली मैराथन बैठक; अधिकांश मांगों पर बनी सहमति।
दिल्ली में हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक:
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में जल समझौतों पर हुई चर्चा; सीएम नायब सैनी और भजन लाल शर्मा ने साझा मुद्दों पर किया मंथन।
अंबाला शहर में कल पानी की किल्लत:
15 मई को मुख्य वॉटर वर्क्स से जलापूर्ति रहेगी ठप; बिजली कटौती के चलते कार्यकारी अभियंता कर्ण सिंह ने उपभोक्ताओं से पर्याप्त पानी स्टॉक करने की अपील की।
अंबाला दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम:
शाहाबाद से गिरफ्तार गैंगस्टर नोनी राणा का सनसनीखेज खुलासा; सरपंच और पेट्रोल पंप को हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की थी तैयारी, विदेश में बैठे आका के इशारे का था इंतजार।
गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर आयोजित:
डॉ. समिधा शर्मा ने सिखाए स्वस्थ जीवन के गुर: विद्यार्थियों को मिला योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण; गर्मी से बचाव के विशेष उपाय बताए।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #Danikkhabar
Previous
अम्बाला में प्रशासन का पीला पंजा: साहा के गांव केसरी में 35 एकड़ में विकसित हो रही अवैध औद्योगिक कॉलोनी ध्वस्त
Next