दैनिक खबर: आज 30 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला:

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा मारपीट और अंडे फेंकने का आरोप: घायल कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे सांसद; हेलमेट पहनाकर सुरक्षित निकाला गया बाहर।

 

राजस्थान के 5 जिलों में आया भीषण रेतीला तूफान:

हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर से शुरुआत: पाकिस्तान से उठे तूफान ने 200 वर्ग किलोमीटर इलाके को अपनी चपेट में लिया; 80-100 फीट ऊंचे धूल के गुबार से दिन में ही छाया अंधेरा।

 

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू:

डीके शिवकुमार को चुना जाएगा नया नेता; 3 जून को लोक भवन के 'ग्लास हाउस' में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह।
 

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान- 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ:

जरूरत पड़ी तो 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' के लिए तीनों सेनाएं पूरी तरह तैयार: संघर्ष विराम जैसी स्थिति के बीच आर्मी चीफ ने दुश्मनों को चेताया।

 

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में हारीं ओलिंपियन विनेश फोगाट:

जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी शिकस्त: 53 किलो कैटेगरी में लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद थमा सफर; कानूनी लड़ाई जीतकर ट्रायल में उतरी थीं विनेश।


14 साल के श्रेय ने स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीती:

14 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र श्रेय पारिख ने जीता अमेरिका की सबसे कठिन ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता का खिताब: कैलिफोर्निया के श्रेय ने 90 सेकंड में 32 शब्दों की सही स्पेलिंग लिखकर रचा इतिहास।


कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के गणित और STEM प्रोफेसरों ने खोला मोर्चा:

प्रवेश परीक्षाओं (SAT/ACT) को फिर से अनिवार्य करने की उठाई मांग: साल 2020 में टेस्ट हटाने के बाद से छात्रों के गणित कौशल में आई चिंताजनक गिरावट।
  

पूर्वी अफगानिस्तान में बड़ा सड़क हादसा:

पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटने से 10 बच्चों और 5 महिलाओं समेत 18 की मौत: 35 अन्य घायल।

 

म्यूनिख एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने की आशंका से हड़कंप:

सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए रोकी गईं उड़ानें: जांच के बाद सेवाएं दोबारा शुरू, आधिकारिक टिप्पणी का इंतजार।


दिल्ली के भजनपुरा में इंस्टाग्राम रील की लत बनी मुसीबत:

पिता की डांट से नाराज होकर 14 साल की किशोरी छोटे भाई संग घर से भागी: 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा की ट्रेनों से दोनों बच्चों को सकुशल किया बरामद।

 

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति माइकल के साथ देखा अक्षरधाम मंदिर:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति संग पहुंचीं अक्षरधाम मंदिर: भारत के निजी दौरे पर आए दंपति ने की यहां की भव्यता और संस्कृति की सराहना।

 

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर की बढ़ीं मुश्किलें :

सुकेश चंद्रशेखर समेत 10 आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दर्ज मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला; धोखाधड़ी।

 

खराब मौसम के चलते जम्मू जाने वाली इंडिगो की उड़ान हवा में फंसी:

सुबह 7:30 बजे रवाना हुई फ्लाइट की जम्मू में नहीं हो सकी सुरक्षित लैंडिंग: पायलट को एन वक्त पर मिली प्रतिकूल मौसम की जानकारी।
 

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचेअतिथि अध्यापक:

'अनिल विज जिंदाबाद' के नारों के साथ जताया आभार: कोर्ट द्वारा नियमित करने के आदेश के बाद विज का धन्यवाद करने पहुंचे। 


कुरुक्षेत्र में दुकान पर बैठे छात्रों पर गंडासी से हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:

सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन; वारदात में इस्तेमाल हथियार और बाइक भी बरामद।
 

हरियाणा के 9 जिलों में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश:

दिन में छाया अंधेरा; कई शहरों में गिरे तापमान से लोगों को गर्मी से मिली बड़ी राहत।

फरीदाबाद में एलिवेटेड रोड और RRTS कॉरिडोर के लिए बड़ी कार्रवाई:

धार्मिक स्थलों सहित कई अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का बुलडोजर: सुरक्षा के मद्देनजर NIT क्षेत्र में 21 घंटे इंटरनेट बंद, ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट।


हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) स्थगित:

अब 13-14 जून के बजाय 4 और 5 जुलाई को होगा एग्जाम: नए बोर्ड चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने कार्यभार संभालते ही लिया फैसला; पूर्व चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने घोषित की थीं पुरानी तारीखें।


करनाल में नेशनल हाइवे-709A पर भीषण सड़क हादसा:

तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत: एक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; टक्कर मारकर चालक गाड़ी समेत मौके से फरार। 

 

अम्बाला पुलिस की बड़ी कामयाबी:

AVT स्टाफ ने दबोचा शातिर वाहन चोर 'जोनी उर्फ बाबा', चोरी के 4 दोपहिया वाहन बरामद।

 

अम्बाला जिला न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन:

एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के 150 मामलों का आपसी सहमति से हुआ त्वरित निपटारा: 30.35 लाख रुपये की राशि का किया गया भुगतान।


अम्बाला पुलिस की बड़ी कामयाबी:

AVT स्टाफ ने दबोचा शातिर वाहन चोर 'जोनी उर्फ बाबा', चोरी के 4 दोपहिया वाहन बरामद।

 

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

 

नमस्कार

Previous

समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा

Next