दैनिक खबर: आज 01 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
ममता भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं:
कोलकाता में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम खोलने के आरोपों पर टीएमसी का भारी हंगामा, धरने पर बैठीं ममता बनर्जी ने दी जान की बाजी लगाने की चेतावनी; चुनाव आयोग ने आरोपों को किया सिरे से खारिज।
MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 22 को बचाया :
जबलपुर के बरगी डैम में आंधी-तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एमपी टूरिज्म का क्रूज डूबा, अब तक 5 शव बरामद और 22 सुरक्षित निकाले गए; कई लापता लोगों की तलाश हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
ATF फ्यूल की कीमतों मे लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी :
विदेशी उड़ानों के लिए हवाई ईंधन की कीमतों में 5% की लगातार दूसरी बढ़ोतरी, अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा होगी महंगी; हालांकि घरेलू विमानन कंपनियों के लिए जेट फ्यूल के दाम रहे स्थिर।
भारत-इटली रक्षा संबंधों में नया अध्याय:
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गुइडो क्रोसेटो की दिल्ली वार्ता में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति; सैन्य और तकनीकी साझेदारी को मिलेगा नया वैश्विक विस्तार।
वित्तीय साइबर अपराध पर लगाम :
साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए सचिव एम नागराजू का बैंकों को निर्देश: म्यूल अकाउंट्स की समय पर पहचान हेतु आरबीआई के 'म्यूलहंटर एआई टूल' का करें प्रभावी ढंग से इस्तेमाल।
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर ममदानी :
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने 9/11 मेमोरियल पर किंग चार्ल्स से की मुलाकात, कोहिनूर हीरा भारत को वापस लौटाने की मांग उठाने के पूर्व बयान के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म।
अमेरिकी संसद में ट्रंप की मानसिक स्थिति पर तीखी बहस :
डेमोक्रेट सांसद सारा जैकब्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के सामने विवादित एआई पोस्ट दिखाकर राष्ट्रपति की सोशल मीडिया टिप्पणियों पर उठाए सवाल।
ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का दोटूक ऐलान:
परमाणु और मिसाइल क्षमता को बताया देश की बेशकीमती संपत्ति; किसी भी दबाव में सैन्य ताकत से पीछे न हटने की खाई आधिकारिक कसम।
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर :
मेट्रो की रेड लाइन पर मधुबन चौक स्टेशन का गेट और लिफ्ट कल से पंद्रह मई तक अस्थायी रूप से रहेंगे बंद, यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी।
दिल्ली के डाबरी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा :
अज्ञात कार की टक्कर से अनियंत्रित होकर नीचे गिरे फूड डिलीवरी एजेंट की दर्दनाक मौत; पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू की।
करिश्मा कपूर के बच्चों को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत:
संजय कपूर की तीस हजार करोड़ की संपत्ति के महासंग्राम में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, करिश्मा कपूर के बच्चों को मिली अंतरिम राहत; कानूनी विवाद के बीच सुरक्षित किए अधिकार।
रेवाड़ी में गुरुग्राम एसीबी की बड़ी कार्रवाई:
कुंड चौकी इंचार्ज और एसआई 7 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार; इंपाउंड बाइक की सुपरदारी के बदले मांगी थी रकम, आज कोर्ट में होगी पेशी।
हरियाणा में आज से 30 हजार सफाई कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल:
सरकार के साथ वार्ता विफल; ठेका प्रथा खत्म करने और 30 हजार न्यूनतम वेतन की मांग पर अड़े संघ के प्रतिनिधि।
सोनीपत में पुलिस कार्रवाई पर विवाद:
संदिग्ध वाहन की घेराबंदी के दौरान क्राइम ब्रांच की फायरिंग में एक युवक घायल, दूसरा हिरासत में; खरखौदा और गोहाना पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल।
हरियाणा के 69 शहरों में नए सेक्टरों का होगा विस्तार:
रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक विकास के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू; शहरी ढांचे को मिलेगी रफ्तार और लाखों लोगों को मिलेंगे नए अवसर।
हरियाणा में कारोबार करना होगा आसान:
हरियाणा में निवेश और कारोबार को बढ़ावा देने हेतु 'ओम्निबस बिल' की तैयारी: विभिन्न विभागों के जटिल नियमों का होगा सरलीकरण; एक ही कानून के तहत निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत।
अंबाला में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन :
डीसी अजय सिंह तोमर ने नदियों व नालों की सफाई के दिए सख्त निर्देश; घग्गर, टांगरी और मारकंडा की सफाई के साथ होगी 'बिफोर-आफ्टर' फोटो निगरानी।
अंबाला सरदार पटेल पुस्तकालय बना युवाओं का 'सफलता केंद्र':
अंकित बने CISF में सब-इंस्पेक्टर; 5 को मिली सरकारी नौकरी और 15 ने पास की प्रतियोगी परीक्षाएं, आधुनिक सुविधाओं ने बदली किस्मत।
नारायणगढ़ पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार:
हेरोइन तस्करी मामले में तीसरा आरोपी अंकुश गिरफ्तार; पहले पकड़े गए मुकेश और विनोद की निशानदेही पर हुई कार्रवाई, नशे के खिलाफ अभियान तेज।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews
Previous
अम्बाला छावनी: श्री बांके बिहारी मंदिर में कथा के दौरान महिलाओं से चेन स्नेचिंग, श्रद्धालुओं में रोष
Next