दैनिक खबर: आज 21 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक ने शपथ में राहुल जिंदाबाद कहा:
तमिलनाडु में विजय कैबिनेट के शपथ ग्रहण में नया विवाद, कांग्रेस विधायक राजेश कुमार के नारों पर भड़के गवर्नर: अर्लेकर ने बीच में ही टोककर कहा—यह आपकी शपथ का हिस्सा नहीं।
आरजीकर केस-कलकत्ता HC का CBI को दोबारा जांच का आदेश:
आरजीकर केस दबाने के आरोपों की जांच के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई को 3 सदस्यीय एसआईटी बनाने का दिया आदेश: 25 जून तक सौंपनी होगी रिपोर्ट।
एअर इंडिया दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:
एअर इंडिया की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट की केंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई पूंछ, बाल-बाल बचे 181 यात्री: एविएशन की भाषा में 'टेल स्ट्राइक' का शिकार हुआ विमान।
महाराष्ट्र के ठाणे में सब्जी मार्केट में लगी आग:
ठाणे के गामदेवी सब्जी मार्केट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग से मची भारी तबाही, दम घुटने से फायर ऑफिसर समेत दो की मौत: हादसे में 155 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक।
ईरान जंग पर ट्रम्प-नेतन्याहू में टकराव:
ईरान युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू के बीच मतभेद खुलकर आए सामने, सीएनएन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: हमले जारी रखने और डील को लेकर बंटे दोनों नेता।
ईरान युद्ध को लेकर फोन कॉल पर आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू:
ईरान के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू में फोन पर तीखी बहस, जंग रोकने और सैन्य एक्शन को लेकर भिड़े दोनों नेता: करीब एक घंटे तक हुई बेहद तनावपूर्ण बातचीत।
जॉर्जिया के अटलांटा में अचानक आई बाढ़:
अमेरिका के जॉर्जिया में भारी बारिश के बाद अटलांटा समेत कई इलाकों में अचानक आई बाढ़, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने जारी की गंभीर चेतावनी: बेकर स्ट्रीट हाईवे पूरी तरह पानी में डूबा।
दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर:
दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच संदिग्ध हीट स्ट्रोक का एक और गंभीर मामला, अचेत अवस्था में आरएमएल अस्पताल पहुंचा पचास वर्षीय व्यक्ति: हालत बेहद नाजुक, चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी।
एनसीआर के उद्योगों, होटलों और रेस्टोरेंटों को बड़ी राहत:
स्वीकृत ईंधनों के इस्तेमाल में मिली ढील को सीएक्यूएम ने एक और महीने के लिए बढ़ाया: आदेश जारी होने से कारोबारियों को मिली बड़ी राहत।
दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबर:
दिल्ली में राशन कार्ड के लिए अब ढाई लाख रुपये होगी पारिवारिक आय की सीमा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेसवार्ता में की बड़ी घोषणा: पात्र परिवारों का दायरा बढ़ाने की तैयारी।
दिल्ली-मुंबई में जेट फ्यूल पर VAT में कटौती:
दिल्ली और मुंबई में विमान ईंधन पर वैट में हुई भारी कटौती, दोनों सरकारों ने टैक्स घटाकर किया 7 प्रतिशत: हवाई यात्रियों और विमानन कंपनियों को मिलेगी बड़ी राहत।
वीरवार को मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहीद स्मारक का कियाअवलोकन;
ऊर्जा मंत्री अनिल विज और इतिहासकारों की मौजूदगी में ऐतिहासिक विरासत को सहेजने पर हुआ मंथन।
हरियाणा में SIR, 37 लाख वोटर्स के डेटा में गड़बड़ी:
हरियाणा में 24 साल बाद वोटर लिस्ट का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से चुनाव आयोग शुरू करेगा बड़ा अभियान: 22 सितंबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची।
कुरुक्षेत्र में टीचर की पिटाई से 8वीं की छात्रा बेहोश:
कुरुक्षेत्र के लाडवा में प्राइवेट स्कूल की आठवीं की छात्रा की लेडी टीचर ने की बेरहमी से पिटाई, मारपीट के बाद हुई बेहोश: पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत, कार्रवाई की मांग।
रेवाड़ी में आग में झुलसे कर्मचारी ने दम तोड़ा:
रेवाड़ी की जीएलएस कंपनी अग्निकांड में झुलसे मेंटेनेंस कर्मी हरि बाबू की गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत: मंगलवार को हुए हादसे में घायल छह लोगों में शामिल था मृतक।
MP सैलजा बोली-एक-दूसरे को टोपी पहनाना बंद करो:
फतेहाबाद में सांसद कुमारी सैलजा ने ली 'दिशा' समिति की अहम बैठक, केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा: लघु सचिवालय के पास डीपीआरसी हॉल में हुआ महत्वपूर्ण मंथन।
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर में सुनीं आमजन की शिकायतें:
अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के दिए निर्देश: उपायुक्त कार्यालय सभागार में हुआ आयोजन।
केवीआईसी ने देशभर में वर्चुअल माध्यम से मनाया 'विश्व मधुमक्खी दिवस-2026',
अध्यक्ष मनोज कुमार ने हनी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन: पर्यावरण संरक्षण और कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा डॉ. जय भगवान शर्मा की हरियाणवी कृति "सकुंतला" का लोकार्पण
Next