दैनिक खबर: आज 20 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
शरद पवार ने की पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ:
कहा- भले ही हमारी राजनीतिक सोच अलग हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री।
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला:
ओबीसी आरक्षण 17% से घटाकर किया 7%, नई सूची में अब केवल 66 जातियां शामिल: धर्म आधारित वर्गीकरण की व्यवस्था भी पूरी तरह समाप्त।
अहमदाबाद में 1.66 करोड़ की ज्वेलरी चुराने वाली सेल्सगर्ल अरेस्ट:
निकोल में ज्वैलरी शोरूम से 1.66 करोड़ के गहने चुराकर फरार सेल्स गर्ल हर्षिदा शेट्टी 10 दिन बाद गिरफ्तार: ब्वॉयफ्रेंड मयूर माली के साथ मिलकर रची थी पूरी साजिश।
देशभर में 15 लाख दवा दुकानें बंद:
ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और बड़ी कंपनियों के कॉम्पिटीशन के विरोध में आज देशभर के 15 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद, एआईओसीडी ने बुलाई एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल: थमे दवाओं के पहिए।
नीट पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा खुलासा:
पिछले साल भी लातूर के आरसीसी कोचिंग सेंटर तक पहुंचा था पेपर: संचालक शिवराज मोटेगांवकर की नेटवर्थ ₹1500 करोड़, पुरानी सांठगांठ आई सामने।
मोदी ने मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया:
पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेलोनी को दिया भारत आने का न्योता: काशी और रोम की सभ्यताओं के मिलन को बताया इतिहास व भविष्य की झलक।
जिनपिंग बोले- दुनिया फिर जंगलराज की तरफ बढ़ रही:
बीजिंग में पुतिन संग बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मिडिल ईस्ट युद्ध को लेकर दी बड़ी चेतावनी, कहा- दुनिया फिर जंगलराज की तरफ बढ़ रही, तुरंत रुकनी चाहिए लड़ाई: वैश्विक स्थिरता पर मंडराया संकट।
अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास:
अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव 50-47 से पास, चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी दिया विपक्ष का साथ: कानून बनने पर ईरान युद्ध के लिए लेनी होगी कांग्रेस की मंजूरी।
बांग्लादेश में भारतीय दूतावास के सुरक्षाकर्मी की मौत:
बांग्लादेश के चिटगांव में भारतीय दूतावास परिसर के अंदर मृत मिले हरियाणा के सुरक्षाकर्मी नरेंद्र, जांच में जुटी एजेंसियां: मंगलवार को सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात 35 वर्षीय जवान का मिला शव।
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी:
मौसम विभाग ने 25 मई तक जारी किया ऑरेंज अलर्ट: दिल्ली में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह।
कर्नल हिमांशु 5 दिन की CBI रिमांड पर:
50 लाख रुपये रिश्वत मामले में सेना के कर्नल हिमांशु को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पांच दिन की रिमांड पर: घटिया उत्पादों को मंजूरी देने और टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर का है आरोप।
बकरीद से ठीक पहले जमीयत उलेमा-ए-हिंद की केंद्र सरकार से बड़ी मांग:
गोवंश को मिले राष्ट्रीय पशु का दर्जा: मौलाना अरशद मदनी बोले- इससे बंद हो जाएगी गाय के नाम पर होने वाली भीड़ हिंसा।
दिल्ली सरकार की लॉन्च की 'सपनों की उड़ान':
युवाओं की छिपी प्रतिभा को मंच देने के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू की 'सपनों की उड़ान' टैलेंट हंट योजना: गायन, नृत्य और कला के क्षेत्र में 25,000 युवाओं को मिलेगा अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा अवसर।
नेशनल आर्चरी कोच को हरियाणा कोर्ट से सजा:
नाबालिग तीरंदाज से छेड़छाड़ मामले में सोनीपत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नेशनल आर्चरी कोच कुलदीप वेदवान को सुनाई 5 साल की सजा: पॉक्सो एक्ट के तहत अदालत ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना।
हरियाणा- 25 मई से स्कूल से गर्मी की छुट्टियां:
हरियाणा में भीषण गर्मी और लू के चलते 25 मई से ही स्कूलों में समर वेकेशन की घोषणा, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की बैठक में फैसला: 1 जून से होने वाली छुट्टियां 6 दिन एडवांस।
HPSC भर्ती प्रोटेस्ट, कैंडिडेट्स के हाथ-पैर पकड़कर घसीटा:
पंचकूला में एचपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे युवाओं पर पुलिस का कड़ा एक्शन, युवतियों सहित कई प्रदर्शनकारी हिरासत में: सरकारी भर्तियों में 35% पासिंग क्राइटेरिया का कर रहे हैं तीखा विरोध।
अम्बाला में प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारियों के बीच खुद पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज:
कर्मचारियों को नहीं आना पड़ा, प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे।
गैंगरेप के बाद युवती ने सुसाइड किया:
हरियाणा के नूंह में गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाने से आहत 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम: गांव के ही युवकों पर लगा घिनौना आरोप।
अम्बाला छावनी में जल भराव रोकने के लिए SDM कनिका ने ली विभागों की बैठक :
30 मई तक नाले साफ करने के निर्देश: आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम और डीजल पंपों की होगी व्यवस्था।
अम्बाला शहर में 21 मई को XEN की अध्यक्षता में लगेगी बिजली अदालत:
उपभोक्ता सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दर्ज करा सकेंगे शिकायतें: विद्युत सदन अग्रसेन चौक पर होगा आयोजन
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
हरियाणा में श्रम क्षेत्र की डिजिटल क्रांति की शुरुआत, ‘श्रममित्र’ ऐप का शुभारंभ - श्रम मंत्री अनिल विज
Next