दैनिक खबर: आज 19 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

बंगाल के फालता में TMC कैंडिडेट चुनाव से पीछे हटे:

फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान से पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, ईवीएम में गड़बड़ी के बाद चुनाव आयोग ने दिए थे 21 मई को री-पोलिंग के आदेश।

सुप्रीम कोर्ट बोला- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें:

खतरनाक और रेबीज संक्रमित आवारा कुत्तों को इंजेक्शन देकर मारने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति, कहा- लोगों की जान की सुरक्षा सबसे जरूरी: सार्वजनिक जगहों से कुत्ते हटाने के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज।

CJI सूर्यकांत बोले- शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार:

देश में शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को, लेकिन सड़कों पर उतरकर आम जनता के लिए नहीं खड़ी की जा सकती परेशानी: चीफ जस्टिस सूर्यकांत की दोटूक।

वन नेशन, वन इलेक्शन- JPC की टीम गुजरात पहुंची:

वन नेशन-वन इलेक्शन पर गठित संयुक्त संसदीय समिति परामर्श के लिए तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंची, आज शाम सीएम भूपेंद्र पटेल से करेंगे मुलाकात: कल गांधीनगर में राजनीतिक दलों के साथ होगी बैठक।

NGT समेत सभी ट्रिब्यूनल के चीफ और सदस्यों का कार्यकाल 8 सितंबर तक बढ़ाया:

सुप्रीम कोर्ट ने सभी ट्रिब्यूनल्स के अध्यक्षों और सदस्यों का कार्यकाल 8 सितंबर तक बढ़ाया, सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने जारी किया अहम आदेश: बिना रुकावट कामकाज जारी रखने के लिए लिया बड़ा फैसला।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसी साल सितंबर में आएंगे भारत:

नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा: पीएम मोदी के आधिकारिक निमंत्रण पर लिया बड़ा फैसला।

ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को ₹500 करोड़ देगा ईरान:

ईरान की संसद में ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वालों को ₹500 करोड़ से अधिक इनाम देने वाला नया बिल लाने की तैयारी, राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने दी जानकारी: दुनिया भर में मचा हड़कंप।

विभाजन के बाद पहली बार लाहौर की सड़कों की बदली पहचान:

इस्लामी तमगा हटाकर फिर से रखे गए पुराने हिंदू, सिख और जैन नाम: ऐतिहासिक नगरों को मिला उनका मूल स्वरूप।

अमेरिका ने अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 हवित्जर की बिक्री को दी मंजूरी:

अमेरिका ने भारत को 428 करोड़ डॉलर की अपाचे हेलीकॉप्टर सपोर्ट सर्विस और तोप सहायता उपकरण बेचने की दी मंजूरी, विदेश विभाग ने सोमवार को लगाई मुहर: रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी दोनों देशों की ताकत।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के 9 किमी खंड का जून में PM मोदी करेंगे उद्घाटन:

डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का नौ किलोमीटर हिस्सा पूरा, अगले 20 दिनों में होगा भार परीक्षण: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को निरीक्षण के बाद किया दावा।

उत्तर-पूर्वी  दंगा साजिश मामले में जेल में बंद उमर खालिद को बड़ा झटका:

कोर्ट ने 15 दिनों की अंतरिम जमानत याचिका की खारिज: यूएपीए के तहत 6 साल से अधिक समय से हैं बंद।

दिल्ली पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड:

झपटमारी के मामले में महज 14 दिनों के भीतर आरोपी को दिलाई सख्त सजा: चार दिन में चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने 10 दिन में पूरा किया ट्रायल।

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में 20 कारों में लगी भीषण आग:

न्यू अशोक नगर के रिहायशी इलाके में घर के बाहर खड़ी 20 कारों में अचानक लगी भीषण आग, दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू: हादसे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं।

हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज का बड़ा फैसला:

अब रोडवेज की सभी एचवीएसी बसें जलपान के लिए सिर्फ पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी: यात्रियों को मिलेंगी सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं।

करनाल के असंध में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई:

जमाबंदी दुरुस्त करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार: तहसीलदार और कानूनगो के नाम पर मांगी थी घूस।

हरियाणा- केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग:

कई धमाके हुए:हरियाणा के रेवाड़ी में बावल के सेक्टर-5 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार सुबह लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका: अफरा-तफरी के बीच दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मुस्तैद।

कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश स्टेट OBC चेयरमैन बने:

आदमपुर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस विधायक चंद्र प्रकाश को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एआईसीसी ने हरियाणा कांग्रेस ओबीसी विभाग का नया स्टेट चेयरमैन किया नियुक्त: राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा कद।

हरियाणा के नूंह में पुलिस ने एंबुलेंस से गो-तस्करों को घेरा:

मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में लगी गोली, दो साथी मौके से फरार: मंगलवार सुबह हुई बड़ी कार्रवाई।

अंबाला के उगाला स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित:

छात्रों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी: विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से की गई बड़ी पहल।

गंदे पानी की शिकायत पर अम्बाला जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई,

टीम ने हर गली में जाकर की जांच: पाइप लीकेज ढूंढने के लिए खोदे गए गड्ढे।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

“हरियाणा रोडवेज की एचवीएसी बसें अब केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी” – परिवहन मंत्री अनिल विज

Next

करनाल में ACB का बड़ा एक्शन: 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, तहसीलदार के नाम पर मांगी थी रकम