दैनिक खबर : आज 31 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने केयन्स सेमीकॉन प्लांट का किया उद्घाटन;

'डिवाइन से डिजिटल' तक की यात्रा में भारत बनेगा सेमीकंडक्टर हब, गुजरात को मिली 20,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात।

भाजपा का संकल्प पत्र:

केरल में AIIMS, हाई-स्पीड रेल और महिलाओं को 2500 मासिक सहायता का वादा; असम में 'लव जिहाद' पर कड़े कानून और UCC लागू करने की घोषणा।

संसद में पेश कैग रिपोर्ट:

मिलिट्री अस्पतालों के रखरखाव और जवानों के वेतन-भत्तों में भारी कमी पर उठाए सवाल; रक्षा मंत्रालय को साइट रिकॉर्ड्स के डिजिटाइजेशन और जवाबदेही तय करने की सख्त सिफारिश।

नालंदा मंदिर भगदड़:

राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहे 2500 जवान, पर शीतला माता मंदिर की 25 हजार की भीड़ के लिए एक भी पुलिसकर्मी नहीं; हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत।

सूरत भीषण अग्निकांड:

लिंबायत इलाके में 8 टन साड़ियों के अवैध स्टॉक के कारण मकान में लगी आग, दम घुटने से 4 महिलाओं और एक मासूम बच्चे सहित 5 की मौत।

डोनाल्ड ट्रम्प का तीखा प्रहार:

होर्मुज संकट पर ब्रिटेन जैसे 'तटस्थ' देशों को दी खरी-खरी; तेल और जेट ईंधन की कमी के लिए खुद का रास्ता चुनने की दी नसीहत।

मध्य पूर्व युद्ध Day 32:

यरुशलम पर ईरानी हमले के बाद इजरायल का तेहरान और इस्फहान पर भीषण पलटवार; तनाव चरम पर, खाड़ी में तेल टैंकरों पर भी ड्रोन अटैक।

यरुशलम:

इजराइली संसद 'नैसेट' ने फिलिस्तीनी कैदियों के लिए मौत की सजा का कानून पास किया; फांसी के लिए किसी भी अपील का अधिकार नहीं, 90 दिनों में तामील होगा आदेश।

एनजीटी का कड़ा रुख:

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित 8 राज्यों को नोटिस जारी; पर्यावरण प्रदूषण मामले में 14 मई तक जवाब दाखिल करने के आदेश, न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने की सुनवाई।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश:

मंगलवार को हुई तेज वर्षा से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली बड़ी राहत; मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान और हल्की बारिश का येलो अलर्ट।

पूर्वी दिल्ली में ड्रग्स पर प्रहार:

एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने 2 अफ्रीकी नागरिकों सहित 4 तस्करों को दबोचा; 1.10 करोड़ की कोकीन और एमडीएमए बरामद, बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की घोषणा :

अम्बाला छावनी के 12 क्रॉस रोड पर स्थापित होगी भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बीआर अम्बेडकर की भव्य प्रतिमा;  विज ने अपने स्वैछिक कोष से जारी किए 50 लाख।

करनाल नेशनल हाईवे-709ए पर भीषण सड़क हादसा;

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, पेड़ से टकराई क्षतिग्रस्त गाड़ी और मौके पर ही कार सवार युवक की मौत।

नारनौल ग्रीवेंस कमेटी:

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने 15 लाख के गबन मामले में कुतबापुर की महिला सरपंच को किया सस्पेंड; विजिलेंस जांच में देरी और भ्रष्टाचार पर कड़ा एक्शन।

हरियाणा शिक्षा विभाग का हाईटेक फैसला:

11वीं के छात्र अब एमआईएस पोर्टल पर सीधे चुन सकेंगे अपनी स्ट्रीम और विषय; स्कूलों में लाइन लगाने की झंझट खत्म, प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल।

हरियाणा में कल से रबी फसल की सरकारी खरीद शुरू:

बायोमेट्रिक सत्यापन और जियो-फेंसिंग से लैस मंडियों में पुख्ता प्रबंध; मंत्री राजेश नागर ने किसानों की सुविधा हेतु जारी किए सख्त निर्देश।

अम्बाला शहीदी स्मारक:

महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने निर्माण कार्यों की बारीकी से की समीक्षा; गुणवत्ता में कोताही पर सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शेष कार्य पूरा करने का लक्ष्य।

अयोध्या धाम यात्रा:

श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी मेडिकल टीम; डॉक्टर अनिका अग्रवाल और टीम ने ट्रेन में किया स्वास्थ्य परीक्षण, सर्दी-बुखार के मरीजों को बांटी नि:शुल्क दवाइयां।

अम्बाला कष्ट निवारण समिति:

2 अप्रैल को रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में होगी जनसमस्याओं की सुनवाई; पंचायत भवन में आयोजित बैठक के लिए नगराधीश अभिषेक गर्ग ने दी जानकारी।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews

Previous

हरियाणा वेदर अपडेट: ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ, आगामी दो दिनों में फिर मौसम बिगड़ने की चेतावनी

Next

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश मिलकर लिखेंगे सुशासन और आध्यात्मिक पर्यटन की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव