दैनिक खबर : आज 03 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

गृह मंत्री अमित शाह का असम दौरा:

"असम में लागू होगा UCC, लेकिन आदिवासियों को मिलेगी छूट"; गोलपाड़ा की जनसभा में गृह मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने का मामला:

मुख्य आरोपी वकील मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार; 48 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा एक्शन, अब तक 35 धरे गए

राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया:

"मुझे खामोश किया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूँ"; AAP नेतृत्व को दी सीधी चेतावनी—"आवाज दबाने वालों के सामने सैलाब बनकर आऊंगा"

अयोध्या में 'बुर्का' पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूट:

पकड़ी गई महिला हिंदू निकली; बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी साजिश—खिलौना पिस्टल दिखाकर 3.6 लाख के जेवर लूटे

NCERT अब 'डीम्ड यूनिवर्सिटी':

शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया आधिकारिक नोटिफिकेशन; देशभर के 6 क्षेत्रीय संस्थान भी बने विश्वविद्यालय—UGC की सलाह पर 30 जनवरी को लिया गया फैसला

ट्रम्प सरकार में 'क्लीनअप' जारी:

अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी की छुट्टी के बाद अब FBI चीफ काश पटेल और तुलसी गबार्ड पर गिर सकती है गाज; 'द अटलांटिक' की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

पाकिस्तान में 'गोबर टैक्स' पर घमासान;

हर गाय-भैंस पर 30 रोजाना वसूलने की तैयारी, मरियम नवाज सरकार के 'ग्रीन एनर्जी' प्लान का विरोध

54 साल बाद नासा का आर्टेमिस-2 चार अंतरिक्ष यात्रियों संग चांद को रवाना;

10 दिवसीय मिशन में पहली बार इंसानी आंखें देखेंगी चंद्रमा का अनदेखा सुदूर हिस्सा, हालांकि यान सतह पर नहीं उतरेगा।

दिल्ली मेट्रो की विशेष सौगात:

5 अप्रैल को मैराथन प्रतिभागियों के लिए सुबह 3 बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें; येलो, ब्लू और वायलेट लाइनों पर हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी सेवा

दिल्ली, सिग्नेचर ब्रिज पर नया यू-टर्न:

भजनपुरा और करावल नगर जाने वालों की राह हुई आसान; 5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर खत्म, समय और ईंधन की होगी भारी बचत 

श्याम लाल कॉलेज फेस्ट में बवाल:

सिंगर अमन राज गिल के शो में मारपीट और बदसलूकी; सुरक्षा घेरा तोड़ स्टेज पर चढ़े युवक, लाठी-डंडे चलने के बाद कार्यक्रम रद्द

श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा :

श्रम विभाग में वर्कस्लिप अनियमितताओं की जांच में वैलिड पाए गए श्रमिकों के लिए खुलेगा पोर्टल, री-एक्टीवेट होगी आईडी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला:

नई शिक्षा नीति के तहत अब साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं; द्वितीय परीक्षा के लिए 4 से 10 अप्रैल तक आवेदन।

राज्यसभा क्रॉस वोटिंग मामला:

कांग्रेस की अनुशासन समिति की चंडीगढ़ में बड़ी बैठक; 5 विधायकों के भविष्य पर आज हो सकता है अंतिम फैसला—शैली चौधरी और रेनू बाला पक्ष रखने पहुँचीं

नूंह में भीषण सड़क हादसा:

सोहना टी-पॉइंट पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पलवल के युवक की मौके पर ही मौत; ट्रक खड़ा कर वाहन का इंतजार कर रहे ड्राइवर देवेंद्र ने तोड़ा दम

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने  किया औचक निरीक्षण;

गेहूं-सरसों की खरीद व्यवस्था और 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल के सत्यापन में तेजी लाने के दिए निर्देश 

अंबाला पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:

महेश नगर में घर में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और LED बरामद

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

ढाई करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की प्रयोगशाला में नए टेस्टों की सुविधा का होगा विस्तार – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला: शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत लिया दो बार परीक्षा आयोजित करवाने का निर्णय