दैनिक खबर : आज 09 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का बड़ा फैसला:
नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को मिली मंजूरी, लोकसभा सीटें बढ़कर होंगी 816; महिलाओं के लिए 273 सीटें होंगी आरक्षित, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र।
तीन राज्यों की 296 सीटों पर मतदान शुरू:
असम, केरलम और पुडुचेरी में सुबह 7 बजे से पड़ रहे वोट; केरलम में सीएम की हैट्रिक और असम में बीजेपी की तीसरी पारी पर टिकी सबकी नजरें।
सबरीमाला मामले पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की बड़ी दलील:
जनहित याचिकाओं (PIL) को खत्म करने का समय आ गया; सरकार ने अदालतों तक आसान पहुंच और तकनीक का हवाला देते हुए उपयोगिता पर उठाए सवाल।
तमिलनाडु कस्टोडियल डेथ केस में ऐतिहासिक फैसला:
मदुरै कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा; हेड कांस्टेबल रेवती की निडर गवाही से मिला पिता-पुत्र को इंसाफ, पूरे देश में चर्चा का विषय बनी बहादुरी।
लेबनान में इजरायली हमलों का कहर:
एक दिन में 254 मौतें और 1165 घायल, देश में राष्ट्रीय शोक घोषित; प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की लगाई गुहार।
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत का बड़ा कदम:
7 साल बाद ईरान से शुरू किया तेल का आयात; 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर भारतीय तट की ओर बढ़ रहा 'जया' टैंकर, मंत्रालय ने पेमेंट विवाद को नकारा।
व्हाइट हाउस पहुंचे इजरायली पीएम नेतन्याहू:
ईरान पर बड़े हमले के लिए अमेरिका पर बनाया दबाव; बिना औपचारिक स्वागत के गुप्त रूप से हुई मुलाकात, मीडिया से दूर रणनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू।
दिल्ली पुलिस की हाईटेक पहल:
सभी 857 पीसीआर वैन में लगेंगे डैशकैम और पुलिसकर्मियों को मिलेंगे बॉडी-वॉर्न कैमरे; अपराध स्थल की रिकॉर्डिंग और पुख्ता सबूतों से जांच प्रक्रिया में आएगी तेजी
बाजार में केमिकल से पकाए गए फलों की भरमार:
कैल्शियम कार्बाइड का हो रहा अंधाधुंध इस्तेमाल; लिवर और किडनी को पहुंच सकता है भारी नुकसान, सेहत के प्रति सतर्क रहने की अपील।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पश्चिम एशिया संघर्ष पर संवाद:
यूएनएओसी प्रमुख मिगुएल एंजेल मोरेटिनोस ने शांति को बताया पहली प्राथमिकता; कहा—बिना शांति के सुरक्षा असंभव, वैश्विक स्थिरता के लिए संवाद और एकजुटता जरूरी।
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला:
प्रदूषण नियंत्रण पर एनजीटी में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल; बिना वैध पीयूसी (PUC) प्रमाणपत्र के नहीं चलेंगे सरकारी वाहन, पर्यावरण संरक्षण और नियमों की सख्ती के लिए जारी किए कड़े निर्देश।
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:
15 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले, उत्तम सिंह गुरुग्राम के नए डीसी नियुक्त; अजय कुमार बने सीएम के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी, सरकार ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश।
हरियाणा के तीन नगर निगमों का चुनाव 3 माह के लिए लटका:
अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में वार्डबंदी और आरक्षण प्रक्रिया नए सिरे से करने के कोर्ट ने दिए निर्देश; एससी सीटों में कटौती पर फंसा पेच।
हरियाणा में IDFC बैंक घोटाले की जांच अब CBI के हवाले:
राज्य सरकार इसी सप्ताह दे सकती है मंजूरी; विजिलेंस ब्यूरो की जांच में सामने आए गंभीर तथ्यों के बाद लिया गया बड़ा फैसला।
हरियाणा पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों को नए निर्देश:
लंबित या सिद्धदोष आपराधिक मामलों की जानकारी दो अखबारों में देनी होगी अनिवार्य; राज्य चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के लिए जारी की सख्त गाइडलाइंस।
नूंह में शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर शिक्षा निदेशालय सख्त:
जिला शिक्षा अधिकारी को 10 अप्रैल तक रिपोर्ट भेजने के कड़े निर्देश; बार-बार आदेशों की अनदेखी करने पर विभाग ने जताई कड़ी नाराजगी।
अंबाला में आज लगेगी बिजली अदालत:
कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी उपभोक्ताओं की समस्याएं; 50 हजार रुपये तक के वित्तीय विवादों का होगा मौके पर समाधान, 11 बजे से आयोजन।
जनगणना कार्य के लिए कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण लेना अनिवार्य:
जिला समन्वय अधिकारी विकास बजाज ने दिए सख्त निर्देश; दिव्यांग और बीमार कर्मियों को मिलेगी ड्यूटी से छूट, राष्ट्र हित में लापरवाही न बरतने की अपील।
अंबाला में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य:
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील, स्टॉक पर्याप्त; नियमों के उल्लंघन पर विभाग सख्त, छापेमारी में 178 घरेलू सिलेंडर जब्त कर की गई बड़ी कार्रवाई।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents
Previous
हरियाणा वेदर अपडेट: अप्रैल में लौटी फरवरी वाली ठंड, बारिश और ओलावृष्टि से लुढ़का पारा
Next