दैनिक खबर: आज 20 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार'
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार की बढ़ीं मुश्किलें:
ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज करेगा सुनवाई; सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान न लेने के फैसले को दी गई है चुनौती।
ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया:
महिला आरक्षण के जरिए प्रचार का आरोप, चुनाव आयोग में शिकायत की तैयारी; होसुर में बोले खड़गे— तमिलनाडु में विपक्षी एकजुटता हराएगी भाजपा को।
संभल जामा मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई:
चंदौसी कोर्ट के सर्वे आदेश को मुस्लिम पक्ष ने दी है चुनौती; धार्मिक स्थल की यथास्थिति और कानूनी वैधता पर टिकेंगी सबकी नजरें।
लोकसभा परिसीमन पर छिड़ी बड़ी बहस:
जनसंख्या आधार या बेहतर प्रदर्शन, बेहतर परिवार नियोजन वाले राज्यों को सीटों के नुकसान से बचाने के लिए नए फॉर्मूले और विशेष मानदंडों की बढ़ी मांग।
ड्रोन आयात रिश्वतकांड में सीबीआई का बड़ा एक्शन:
डीजीसीए के डिप्टी डीजी एम देवुला और एस्टेरिया एयरोस्पेस के अधिकारी गिरफ्तार; ₹2.5 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए, ₹37 लाख नकद बरामद।
कनाडा में पंजाबी टीवी होस्ट को 5.5 साल जेल की सजा:
कनाडा की मशहूर पंजाबी रेडियो होस्ट सुखविंदर कौर संघा को ड्रग तस्करी में साढ़े पांच साल की जेल: अमेरिका से मेथ लाने के मामले में अदालत ने सुनाई सख्त सजा; अपराध स्वीकार करने पर हुई कार्रवाई।
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता में बढ़ा गतिरोध:
ईरान ने दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने से किया इनकार; वाशिंगटन पर लगाया 'अत्यधिक मांगों' और नौसैनिक घेराबंदी का गंभीर आरोप।
एफबीआई और इंडोनेशियाई पुलिस का बड़ा एक्शन:
अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह 'W3LL' का किया भंडाफोड़; फिशिंग के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले नेटवर्क के मास्टरमाइंड समेत कई सदस्य गिरफ्तार।
संस्कृत भारती के नए केंद्र 'प्रणव' का दिल्ली में उद्घाटन:
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संस्कृत को बताया भारत का अक्षय आभूषण; दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बना शोध का नया वैश्विक केंद्र।
दक्षिण दिल्ली को ₹35 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कालकाजी, तुगलकाबाद और देवली में सड़कों, पार्कों और सीवर लाइनों सहित कई नागरिक सुविधाओं का किया उद्घाटन।
नोएडा श्रमिक हिंसा पर बुद्धिजीवियों ने बाहरी साजिश के दावों को नकारा:
सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने कहा—असली कारण श्रमिकों का शोषण और बुनियादी सुविधाओं का अभाव; निष्पक्ष जांच और संवाद की उठाई मांग।
दिल्ली हाई कोर्ट ने DDA को लगाई फटकार;
डीडीए ठेकेदार को ईमेल से अयोग्य ठहराने का फैसला दिल्ली हाई कोर्ट ने किया रद्द: प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन करार; कोर्ट ने कहा—बिना सुनवाई का मौका दिए कार्रवाई करना अवैध।
गुरुग्राम के रवि नगर में पैकेजिंग गोदाम में भीषण आग:
आसमान में छाया काला धुआं और मची भगदड़; दमकल की गाड़ियां मौके पर, भारी आर्थिक नुकसान की आशंका पर कोई हताहत नहीं।
हरियाणा की जेलों में कैदियों के लिए नई हेल्थ एसओपी लागू:
जेल प्रवेश के 24 घंटे के भीतर अनिवार्य होगी फुल बॉडी मेडिकल जांच; बीमारियों की जल्द पहचान और बेहतर इलाज का लक्ष्य।
आसाराम केस के गवाह के पुलिस रिमांड पर फैसला आज:
ठगी और रंगदारी मामले में महेंद्र चावला समेत तीन आरोपी कोर्ट में पेश: आसाराम केस के मुख्य गवाह पर ₹70 लाख की धोखाधड़ी का आरोप; पुलिस रिमांड पर आज आएगा अदालत का फैसला।
दिग्विजय चौटाला की बढ़ीं मुश्किलें:
हिसार के बाद कुरुक्षेत्र में भी केस दर्ज; यूनिवर्सिटी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजनीतिक हंगामा करने के आरोप में जेजेपी के 8 पदाधिकारी भी नामजद।
हरियाणा पुलिस 5500 सिपाही भर्ती के लिए पीएमटी पंचकूला में शुरू:
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहले दिन 700 उम्मीदवारों की हुई नापतोल; एचएसएससी ने रोजाना 3 हजार अभ्यर्थियों को बुलाने का बनाया प्लान।
देश की पहली डिजिटल जनगणना के लिए 'स्वगणना' पोर्टल शुरू:
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने 30 अप्रैल तक जानकारी दर्ज करने की अपील की; घर बैठे 15 मिनट में पूरी होगी प्रक्रिया।
अंबाला में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:
पारिवारिक विवादों और बैंक रिकवरी मामलों का होगा त्वरित निपटारा; सीजेएम प्रवीण ने आपसी समझौते से समय और धन बचाने की अपील की।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन: 24 ग्राम हेरोइन और दो आईफोन के साथ न्यू शक्ति नगर का युवक गिरफ्तार
Next