दैनिक खबर : आज 15 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

महिला आरक्षण हेतु ऐतिहासिक कदम:

सरकार ने 2029 से महिला आरक्षण लागू करने हेतु लोकसभा सीटें बढ़ाकर 850 करने का रखा प्रस्ताव, विशेष सत्र में संविधान संशोधन विधेयक लाकर महिलाओं के लिए 273 सीटें होंगी आरक्षित।

केजरीवाल बोले-जज के बच्चे सॉलिसिटर-जनरल के साथ काम करते हैं :

शराब घोटाला मामले में केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा पर उठाए सवाल, सॉलिसिटर जनरल के साथ बच्चों के काम करने का हवाला देकर निष्पक्ष सुनवाई हेतु जज बदलने के लिए दायर किया हलफनामा।

पंजाब- AAP सांसद अशोक मित्तल पर ED रेड:

जालंधर में आप सांसद अशोक मित्तल के घर और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी सहित 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घेराबंदी कर जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय की टीमें।

सम्राट चौधरी 11 बजे बिहार CM पद की शपथ लेंगे:

बिहार में आज सम्राट चौधरी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, शपथ ग्रहण से पहले हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना और बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।

अमेरिका में इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी :

मिड-अटलांटिक से दक्षिण-पूर्व तक 90 डिग्री पार करेगा पारा, करीब 16 करोड़ आबादी होगी प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

ट्रंप बोले- चीन के साथ अमेरिका के संबंध बेहद मजबूत:

राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी चाहते हैं पश्चिम एशिया में युद्ध का खात्मा; व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चीन को लेकर दिया बड़ा बयान।

ईरान का बड़ा दावा:

अमेरिका-इजराइल के हमलों से हुआ 25 लाख करोड़ का भारी नुकसान, सीजफायर वार्ता में रखी भरपाई और प्रतिबंध हटाने की कड़ी शर्तें, परमाणु अधिकार मिलने पर ही शांति के लिए तैयार।



इस्लामाबाद शांति वार्ता विफल:

अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली लंबी चर्चा के बाद भी नहीं निकला कोई हल, मध्य पूर्व में युद्ध रोकने और परमाणु कार्यक्रम पर असहमति के चलते बढ़ सकता है तनाव।



टाटा समूह की एअर इंडिया का कायाकल्प:

अमेरिका से दिल्ली पहुंचा पहला नवीनीकृत बोइंग 787-8 विमान, आरामदायक सीटों और प्रीमियम इकॉनमी केबिन के साथ अब यात्रियों को मिलेगा मनोरंजन और लग्जरी सफर का नया अनुभव।

दिल्ली की 1511 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेगी केंद्र सरकार:

45 लाख लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, विशेषज्ञों ने ठोस नीति और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर दिया विशेष जोर।

दिल्ली ईवी नीति 2.0 के मसौदे पर परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने मांगे सुझाव:

2027 तक राजधानी में व्यापक ईवी अपनाने का लक्ष्य, स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली के लिए सरकार ने कसी कमर।

संपत्ति विवाद में नियमों की अनदेखी पड़ गई भारी:

चितरंजन पार्क थाने की महिला एसएचओ लाइन हाजिर, एक पक्ष को अवैध हिरासत में लेने की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों ने की बड़ी कार्रवाई।

दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी का मामला,

साकेत कोर्ट ने पूर्वोत्तर की महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले आरोपी दंपती को दी जमानत: एडिशनल सेशन जज समर विशाल ने हर्ष प्रिय सिंह और रूबी जैन को जेल से दी बड़ी राहत।

नूंह में जहरीली गैस चढ़ने से दो की मौत:

नूंह के फिरोजपुर झिरका में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने की घटना की पुष्टि।

हरियाणा निकाय चुनाव:

टिकटों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में कल बड़ी बैठक; मेयर और पार्षद उम्मीदवारों के नामों पर लगेगी मुहर, हुड्डा और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में फाइनल होगी प्रत्याशियों की सूची।

हरियाणा में शहरी गरीबों का घर का सपना होगा साकार:

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 60 शहरों के 2,646 आवासों को मिली मंजूरी; पीएम आवास योजना के तहत अब तक 1.69 लाख आवेदकों ने मांगी छत।



गुरुग्राम एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई:

मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया फैशन डिजाइनर के शोरूम पर फायरिंग करने वाला शूटर निवेश; पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे दीपक नांदल ने रची थी साजिश।

हरियाणा पुलिस भर्ती:

5500 कॉन्स्टेबल पदों के लिए 20 अप्रैल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, 17 को आएंगे एडमिट कार्ड, रोजाना हजारों अभ्यर्थियों की होगी जांच, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां।

अम्बाला जनगणना-2027:

अब मोबाइल ऐप और पोर्टल से घर बैठे होगी स्वगणना, उपायुक्त ने 16 से 30 अप्रैल तक पंजीकरण की दी जानकारी; कामकाजी लोगों और विदेश प्रवास करने वालों के लिए पहली बार डिजिटल माध्यम से डेटा दर्ज करने की विशेष सुविधा।



अम्बाला में 09 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत :

पारिवारिक और दीवानी विवादों के त्वरित निपटारे के लिए हेल्प डेस्क स्थापित, आमजन उठा सकेंगे मुकदमों से स्थायी राहत का लाभ।



अम्बाला में बिजली पंचायत 15 अप्रैल को :

अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षaता में लगेगी बिजली पंचायत, उपभोक्ता सुबह 11 बजे से अपनी शिकायतों का मौके पर ही करवा सकेंगे त्वरित समाधान।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।a

Previous

फतेहगढ़ साहिब में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की मौत, दो सगे भाइयों ने भी गंवाई जान

Next

पंजाब: पठानकोट में भावुक हुए मंत्री लालचंद कटारूचक्क: 53 साल बाद अपनी पहली कक्षा के स्कूल पहुंचे, ताजा कीं बचपन की यादें