दैनिक खबर : आज 11 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

चुनाव आयोग की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी:

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट से 6.08 करोड़ नाम कटे; उत्तर प्रदेश में फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद अब बचे 44.92 करोड़ मतदाता।

वृंदावन नाव हादसा:

10 की मौत के बाद दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, आर्मी समेत 250 जवान तैनात; तेज बहाव और कीचड़ के कारण 5 लापता लोगों की तलाश में आ रही बड़ी चुनौतियां।

गगनयान मिशन की तैयारी में इसरो को मिली बड़ी सफलता:

पैराशूट सिस्टम का दूसरा एयर ड्रॉप टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा; अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए पैराशूट तकनीक का किया गया सटीक परीक्षण।

असम के श्रीभूमि जिले में आज दोबारा मतदान:

भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में झड़प के बाद चुनाव आयोग का फैसला; पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की तीन बड़ी रैलियां, कटवा, जंगीपुर और दिनाजपुर में भरेंगे हुंकार।

मणिपुर में पेट्रोलिंग के दौरान BSF जवान की गोली मारकर हत्या:

पश्चिम बंगाल के निवासी कांस्टेबल मिथुन मंडल ने अस्पताल में तोड़ा दम; 170 बटालियन में तैनाती के दौरान उग्रवादियों ने बनाया निशाना।

शांति वार्ता के लिए ईरानी डेलिगेशन पहुंचा पाकिस्तान:

संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं अगुआई; विमान की सीटों पर बच्चों की तस्वीरें और स्कूल बैग रख दिया शांति और मानवता का बड़ा संदेश।

कमला हैरिस ने 2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिए संकेत:

"दोबारा चुनाव लड़ने पर कर रही हूं विचार"; न्यूयॉर्क में नेशनल एक्शन नेटवर्क की बैठक में दिया बड़ा बयान।

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के लिए रखी सख्त शर्तें:

लेबनान में सीजफायर और फ्रीज फंड जारी होने पर ही होगी चर्चा; इस्लामाबाद वार्ता से पहले गालिबाफ ने साफ किया अपना कड़ा रुख।

नासा के आर्टेमिस-2 मिशन की सफल वापसी:

चंद्रमा की दहलीज छूकर प्रशांत महासागर में सकुशल लौटा ओरियन कैप्सूल; 10 दिनों की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने रचा नया कीर्तिमान।

साइबर पुलिस ने विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़:

एमबीए पास समेत तीन जालसाज गिरफ्तार; भोले-भाले युवाओं को अपना शिकार बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने रिश्वत के आरोपी पुलिसकर्मी राजेश कुमार को दी जमानत:

विशेष सीबीआई न्यायाधीश ने कहा ट्रैप मामलों में जांच होती है जल्द पूरी; आरोपी को राहत देते हुए कोर्ट ने सुनाई बड़ी दलील।

दिल्ली नशा तस्करी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार:

एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने 23 किलो गांजा, स्मैक, सोना और लाखों की नकदी की बरामद; बिहार से दिल्ली तक फैले तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश।

इहबास बना बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए देश का तीसरा बड़ा चिकित्सा केंद्र:

सत्र 2025-26 से उच्च शिक्षा और विशिष्ट विभाग शुरू; दो चिकित्सकों ने प्रशिक्षण के लिए लिया संस्थान में दाखिला।

हरियाणा के IDFC बैंक फ्रॉड की जांच सीबीआई ने संभाली:

एंटी करप्शन ब्यूरो ने सौंपे केस के सभी दस्तावेज और सबूत; बड़े वित्तीय घोटाले की अब केंद्रीय एजेंसी करेगी गहन जांच।

विवादों के बाद नए कलेवर में रिलीज होगा बादशाह का 'टटीरी' गाना:

सिंगर की टीम ने बदलावों के साथ जारी किया धमाकेदार टीजर; 14 अप्रैल को नए अवतार में फिर लौटेगा चर्चित सॉन्ग।

हरियाणा एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी :

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड में गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट पर अंबाला और गुरुग्राम पुलिस लेगी कस्टडी; एनआईए का वांछित और कौशल चौधरी गैंग का है मुख्य गुर्गा।

हरियाणा में संयुक्त किसान मोर्चा का आज बड़ा आंदोलन:

प्रदेशभर में नेशनल हाईवे जाम और मंडियों में तौल बंद करने का ऐलान; पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने यातायात व्यवस्था के लिए जारी किए सख्त निर्देश।

करनाल में प्लॉट दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी:

कंपनी के दो कर्मचारियों ने बुकिंग के बहाने ऐंठे पैसे, चेक बाउंस होने पर खुला राज; पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।

अंबाला के ADC का नारायणगढ़ लघु सचिवालय में औचक निरीक्षण :

समयपालन और जनसेवा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; उपायुक्त के आदेश पर सुबह ही कार्यालयों में उपस्थिति और कार्यप्रणाली का लिया जायजा।

नगराधीश  ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश:

समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक में शिकायतों के प्राथमिकता से निपटान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर दिया जोर।

आवास योजना 2.0 के तहत 13 अप्रैल को अम्बाला पंचायत भवन में निकलेगा प्लाटों का ड्रा;

ग्राम पंचायत कंगवाल और लण्डा के पात्र लाभार्थियों को मिलेंगे 100-100 वर्ग गज के रिहायशी भूखंड।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews

Previous

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की राजनीति में बढ़ेगी भागीदारी-मुख्यमंत्री राजस्थान

Next

आज 11 अप्रैल का इतिहास