दैनिक खबर : आज 10 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
114 राफेल विमानों की खरीद में भारत की बड़ी शर्त:
स्वदेशी मिसाइलों और हथियार प्रणालियों का एकीकरण होगा अनिवार्य, 'बाय एंड मेक' सौदे के तहत तकनीक साझा करने पर जोर, वायुसेना की बढ़ेगी ताकत।
राष्ट्रपति ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत:
पूर्व CJI रंजन गोगोई की जगह लेंगे जेडीयू नेता, साल 2032 तक रहेंगे उच्च सदन के सदस्य, कला और समाज सेवा में योगदान का मिला सम्मान।
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले AIMIM और हुमायूं कबीर का गठबंधन टूटा:
ओवैसी की पार्टी अब अकेले लड़ेगी चुनाव, मुसलमानों की निष्ठा पर उठे सवालों को बताया अलगाव की मुख्य वजह, राजनीति में गरमाया माहौल।
विधानसभा चुनाव में मतदान के टूटे रिकॉर्ड:
असम और पुडुचेरी में आजादी के बाद सबसे बंपर वोटिंग, केरल में 39 साल का दूसरा बड़ा रिकॉर्ड कायम, चुनाव आयोग के फाइनल आंकड़ों का इंतजार।
गंभीर आर्थिक संकट में फंसी स्पाइसजेट:
20 प्रतिशत स्टाफ की छंटनी का फैसला, 500 से अधिक कर्मचारी बिना वेतन छुट्टी पर भेजे जाएंगे, केवल 13 विमानों के साथ परिचालन जारी रखने की बड़ी चुनौती।
इजराइल और पाकिस्तान के बीच बढ़ा राजनयिक तनाव:
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के विवादित बयान पर इजराइल ने जताई कड़ी आपत्ति, शांति वार्ता के बीच उपजे विवाद के बाद आसिफ ने हटाई सोशल मीडिया पोस्ट।
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच 40 दिन चला भीषण युद्ध थमा:
सीजफायर लागू, ईरान की 650 मिसाइलों के जवाब में इजरायल ने किए 10,800 हवाई हमले, भारी तबाही के बाद मिली राहत।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इजरायल विरोधी पोस्ट हटाई:
'मानवता के लिए अभिशाप' बताने वाले बयान पर विवाद के बाद पीछे हटे, लेबनान, गाजा और ईरान में सैन्य कार्रवाई की थी कड़ी निंदा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई एडवाइजरी:
न्यू रोहतक रोड पर केबल बिछाने के कार्य हेतु 17 मई तक यातायात रहेगा प्रभावित, लिबर्टी सिनेमा से कमल टी-पॉइंट जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का करें प्रयोग।
पूर्वी दिल्ली में व्यापारी से लूट की कोशिश नाकाम:
बेटे के साहस के आगे पस्त हुए चार बदमाश, बाइक में टक्कर मारकर अपराधियों को गिराया, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
दिल्ली सरकार नियमित करेगी 1,511 अवैध कॉलोनियां:
10 लाख परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक, डिजिटल पोर्टल और नए रोडमैप के जरिए प्रक्रिया होगी आसान, राजधानी के लाखों निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत और बुनियादी सुविधाएं।
हरियाणा में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन को मिली नई रफ्तार:
53 नगर निकायों में वेस्ट प्रोसेसिंग शुरू, कृषि के लिए तैयार हो रही खाद, सोनीपत के बाद अन्य जिलों में भी कचरे से बिजली बनाने की तैयारी।
आईएमटी मानेसर में हड़ताल के दौरान हिंसा:
अज्ञात उपद्रवियों ने कंपनी में की तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव, स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस का बल प्रयोग, भारी सुरक्षा बल तैनात और मामला दर्ज।
हरियाणा सरकार का कड़ा रुख:
लंबित फाइलों को 15 दिनों में निपटाने के निर्देश जारी, मुख्य सचिव ने पोर्टल पर पेंडिंग मामलों की समीक्षा कर स्टेटस अपडेट करने को कहा, प्रशासनिक कार्यप्रणाली में आएगी तेजी।
सतलोक आश्रम प्रकरण:
हत्या के दो मामलों में उम्रकैद काट रहे रामपाल की जेल से रिहाई का रास्ता साफ, 10 लाख के बेल बॉन्ड जमा, देशद्रोह मामले में जमानत के बाद जेल से आएगा बाहर।
झज्जर के डीघल में फाइनेंसर साहिल अहलावत हत्याकांड:
रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी, अवैध वसूली का लगाया आरोप और सट्टा कारोबारियों को दी अंजाम भुगतने की कड़ी चेतावनी
अंबाला उपायुक्त ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक:
पेंडिंग इंतकाल और जमाबंदी एक माह में निपटाने के निर्देश, पेपरलेस रजिस्ट्री और समयबद्ध टोकन प्रणाली पर दिया जोर, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को दबोचा:
20 ग्राम हेरोइन बरामद, सीआईए-02 की टीम ने एलआईसी बिल्डिंग के पास से की गिरफ्तारी, रिमांड पर खुलेगा नेटवर्क।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
भारत ने कभी विश्व की महाशक्ति बनना नहीं चाहा, हम विश्व के मार्गदर्शक हैं - विधानसभाध्यक्ष राजस्थान
Next