दैनिक खबर : आज 04 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

केरल विधानसभा चुनाव 2026:

थिरुवल्ला में बोले पीएम मोदी—"एलडीएफ (LDF) जा रही है, एनडीए (NDA) आ रही है"; पलक्कड़ में 100 वर्षीय बुजुर्ग ने घर से किया मतदान

नासिक में बड़ा सड़क हादसा:

शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार कुएं में गिरी; 6 बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

मिडिल ईस्ट जंग और LPG संकट:

कांग्रेस में 'राय' जुदा; आनंद शर्मा और कमलनाथ ने पार्टी लाइन से हटकर सरकार की तारीफ और दावों का समर्थन किया

डिजिटल इंडिया के सामने 'बजट' की दीवार:

22 करोड़ फीचर फोन यूजर्स स्मार्टफोन की राह में अटके; मोबाइल चिप की बढ़ती कीमतों से 8 हजार तक बढ़ सकता है गैप

उत्तराखंड की 'मिनी लद्दाख' नेलांग घाटी अब सालभर पर्यटकों के लिए खुली: शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने जारी की एसओपी 

ट्रम्प के बेटों का 'ड्रोन स्टार्टअप' विवाद:

एरिक और डोनाल्ड जूनियर पर 'हितों के टकराव' के आरोप; युद्ध के बीच कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी और मिडिल ईस्ट सौदों पर फंसा पेंच

ट्रम्प के "हवाई कब्जे" के दावे पर ईरान का करारा प्रहार:

23 साल बाद दुश्मन की गोलाबारी में गिरे दो अमेरिकी लड़ाकू विमान और दो ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर—पेंटागन और व्हाइट हाउस में खलबली।

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट:

हमलों के बावजूद ईरान के आधे मिसाइल लॉन्चर व हजारों ड्रोन सुरक्षित, होर्मुज में जहाजों के लिए क्रूज मिसाइलें अब भी बड़ा खतरा—CNN का बड़ा खुलासा।

आर्टेमिस-2 मिशन:

पृथ्वी से 1.8 लाख किमी दूर पहुंचे चार अंतरिक्ष यात्री, चंद्रमा की ओर बढ़ते हुए भेजीं धरती की अद्भुत तस्वीरें; 6 अप्रैल को रचेंगे इतिहास—1972 के बाद पहली बार मानव।


दिल्ली सरकार का कड़ा फैसला:

पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में अब कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर पाने के लिए कनेक्शन आवेदन अनिवार्य; तेल कंपनियां करेंगी दस्तावेजों की सख्त जांच—व्यवसायियों के लिए नए नियम लागू।

दिल्ली के मोती नगर में सनसनी:

रामा रोड स्थित पाउडर गोदाम के बाहर लावारिस बोरे में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव; शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं—पुलिस जांच में जुटी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पश्चिम बंगाल दौरा:

ममता सरकार पर तीखा हमला, कहा—अन्याय और तुष्टिकरण से मिलेगी मुक्ति; भाजपा के सुशासन और मोदी के विकास मॉडल पर जताया पूर्ण विश्वास।

हरियाणा के कृषि मंत्री का अनाज मंडियों में औचक दौरा:

रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं और सरसों की खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा; किसानों को 72 घंटे में भुगतान के निर्देश

मनी लॉन्ड्रिंग मामला:

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में; 45 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी मामले में ईडी ने दिल्ली कोर्ट में किया पेश।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री का रोहतक PGIMS में औचक निरीक्षण:

ब्लड टेस्ट रूम में मरीजों की लंबी कतार देख बिफरीं मंत्री; सुविधाओं में तुरंत इजाफे के दिए कड़े निर्देश

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह:

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 3000 विद्यार्थियों को सौंपी डिग्रियां; न्यायमूर्ति राजेश बिंदल 'डॉक्टर ऑफ लॉ' की मानद उपाधि से सम्मानित

स्वच्छता की मिसाल:

अंबाला छावनी की एसडीएम कनिका गोयल ने खुद झाड़ू थामकर शुरू किया सफाई अभियान; स्टाफ और नगर परिषद के साथ मिलकर कार्यालय परिसर को किया चकाचक—30 अप्रैल 2026।

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

महेश नगर थाना क्षेत्र के बोह और बब्याल में सघन सर्च अभियान, चार वाहन जब्त; बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने वाले मकान मालिकों को सख्त चेतावनी जारी।

 

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

सत्ता हमारे लिए लाभ नहीं विकास का माध्यम, अंत्योदय और संस्कारिक राष्ट्रवाद ही भाजपा की असली पहचान : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

अंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए 11.49 करोड़ की राशि स्वीकृत : परिवहन मंत्री अनिल विज