दैनिक खबर : आज 08 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
परमाणु ऊर्जा में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि:
कलपक्कम में 500 मेगावाट का स्वदेशी 'फास्ट ब्रीडर रिएक्टर' कमर्शियल उत्पादन के लिए तैयार; 200 भारतीय कंपनियों के सहयोग से विकसित तकनीक ने दुनिया को चौंकाया।
पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच TMC और चुनाव आयोग में टकराव:
मुख्य चुनाव आयुक्त पर डेरेक ओ’ब्रायन ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप; मीटिंग के मात्र पांच मिनट में खत्म होने पर जताई कड़ी नाराजगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की आयु में निधन:
इंदिरा और राजीव गांधी सरकार में संभाली थी अहम जिम्मेदारी; नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस।
आतंकी संबंधों के चलते जम्मू-कश्मीर में दो सरकारी कर्मचारी बर्खास्त:
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लश्कर और हिजबुल से जुड़े होने पर की कड़ी कार्रवाई; शिक्षा और ग्रामीण विकास विभाग में थे तैनात।
ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल:
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे दो लाख टन एलपीजी जहाजों को सुरक्षित लाने के लिए किया संपर्क; तेल और गैस आपूर्ति बहाल करने की कवायद तेज।
ईरान युद्ध और होर्मुज संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट:
तेल की कीमतों में भारी उछाल से परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ी; दुनिया भर में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में दर्ज की गई जबरदस्त बढ़ोतरी।
पाक PM अमेरिका-ईरान सीजफायर पर सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में:
एडिट हिस्ट्री में 'ड्राफ्ट' दिखने से मैसेज की प्रमाणिकता पर उठे सवाल; इंटरनेट पर छिड़ी स्क्रिप्टेड पोस्ट को लेकर नई बहस।
सीएक्यूएम की बड़ी कार्रवाई:
दिल्ली के 300 किमी दायरे में स्थित 6 थर्मल पावर प्लांट्स पर लगा 61.85 करोड़ का जुर्माना; बायोमास को-फायरिंग नियमों के उल्लंघन और प्रदूषण मानकों की अनदेखी पर कड़ा एक्शन।
दिल्ली परिवहन निगम ने शुरू किया नया बस रूट 270:
केंद्रीय सचिवालय से करावल नगर के बीच दौड़ेगी बसें; पूर्वी दिल्ली के रिहायशी इलाकों की मेट्रो स्टेशनों और व्यावसायिक केंद्रों से कनेक्टिविटी होगी और बेहतर।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जीएसटी कार्यालय में औचक निरीक्षण:
कई अधिकारियों के गैरहाजिर मिलने पर जताई कड़ी नाराजगी; लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश और तुरंत मांगी विस्तृत उपस्थिति रिपोर्ट।
बैसाखी पर दिल्ली से 409 सिख श्रद्धालु जाएंगे पाकिस्तान:
10 मार्च को वाघा बॉर्डर से करेंगे प्रवेश; पिछले साल की लापता घटना के बाद सुरक्षा बढ़ी, पंजा साहिब गुरुद्वारे में मनाएंगे मुख्य पर्व।
हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले:
अग्निवीर आरक्षण 20% तक बढ़ा,शन डिपो में महिलाओं को 33% आरक्षण को मिली मंजूरी।
हरियाणा में श्रमिकों के लिए खुशखबरी:
श्रम मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी न्यूनतम वेतन में 35% बढ़ोतरी की जानकारी; अब अकुशल से लेकर उच्च कुशल मजदूरों के वेतन में हुआ ऐतिहासिक इजाफा।
हरियाणा नगर निगम चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:
पंचकूला में एससी आरक्षण घटाने वाली अधिसूचना रद्द; कोर्ट ने फैमिली डेटा के बजाय 2011 की जनगणना को माना आधार, अब चुनाव प्रक्रिया में हो सकती है देरी।
हरियाणा के कैथल में बड़ी कार्रवाई:
सिटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह सस्पेंड, मुख्य सचिव कार्यालय ने जारी किए आदेश; मंडी प्रबंधन और गेहूं खरीद प्रक्रिया में अनियमितता के चलते गिरी गाज, प्रशासन ने की पुष्टि।
घरौंडा मंडी में आढ़तियों के धरने पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष :
गेहूं खरीद में देरी पर सरकार को घेरा; राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर सख्त कार्रवाई के दिए संकेत।
अंबाला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार:
दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार, 23.89 ग्राम हेरोइन बरामद; एसपी अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में 'नशा मुक्त अंबाला' अभियान के तहत हुई बड़ी कार्रवाई।
अंबाला में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:
सीआईए-01 ने नग्गल के कलावड गांव में दी दबिश, आरोपी बलकार सिंह गिरफ्तार; मौके से भारी मात्रा में लाहन और शराब बनाने का सामान बरामद कर भेजा जेल।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews
Next