दैनिक खबर: आज 23 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंगाल में हुंकार:
बोले—4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा; TMC सरकार में गुंडों-बलात्कारियों को खुला संरक्षण, महिला विरोधी ताकतों को बेटियां सिखाएंगी सबक।
बंगाल चुनाव में हिंसा:
कुमारगंज से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार और आसनसोल साउथ से अग्निमित्रा पॉल पर जानलेवा हमला; मतदान के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट से तनाव, सुरक्षा पर उठे सवाल।
सबरीमाला विवाद:
सुप्रीम कोर्ट में महिलाओं से भेदभाव पर सुनवाई, जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की तीखी टिप्पणी— 'वॉट्सएप यूनिवर्सिटी' से मिली जानकारी स्वीकार्य नहीं; धार्मिक अधिकारों और संवैधानिक समानता पर कानूनी बहस तेज।
देश में हीटवेव का तांडव:
वर्धा और झारसुगुड़ा 44.6°C के साथ सबसे गर्म शहर; भीषण गर्मी के चलते ओडिशा में जनगणना कार्य पर लगी रोक, 16 शहरों में पारा 43 डिग्री के पार।
I-PAC रेड मामला:
सुप्रीम कोर्ट में ईडी की दलील— अफसरों के मौलिक अधिकारों का हुआ हनन; 'रूल ऑफ लॉ' के उल्लंघन पर अनुच्छेद 32 के तहत सीधे शीर्ष अदालत पहुंचने का जताया अधिकार।
पेंटागन में बड़ी हलचल:
राष्ट्रपति ट्रम्प ने सेना प्रमुख के बाद नौसेना सचिव जॉन फेलन को भी हटाया; परमाणु अधिकारी हनी ट्रैप के चलते सस्पेंड, रक्षा विभाग में 'बड़ी सफाई' जारी।
डोनाल्ड ट्रंप के शेयर किए पोस्ट से मचा बवाल:
भारत और चीन को बताया 'हेल होल'; माइकल सैवेज की विवादित चिट्ठी के जरिए जन्मजात नागरिकता पर उठाए सवाल, कूटनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल।
नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा:
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बीच गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा; कारोबारी दीपक भट्ट से संबंधों पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच और हितों के टकराव के चलते छोड़ा पद।
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला:
अब 'स्टेशन प्रबंधक' कहलाएंगे स्टेशन मास्टर; रेलवे बोर्ड ने पदनाम बदलने को दी हरी झंडी, ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने ऐतिहासिक निर्णय का किया जोरदार स्वागत।
DDA की नई नीति:
अब जमीन बेचेगा नहीं, लीज पर देकर कमाएगा ₹10,000 करोड़; मालिकाना हक रखेगा सुरक्षित, व्यावसायिक और लग्जरी प्रोजेक्ट्स के लिए शुरू किया स्पेशल लाइसेंस मॉडल।
तीस हजारी कोर्ट में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया एडिशनल सेशंस जज का रीडर; अदालत परिसर में छापेमारी से मचा हड़कंप, भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसी का कड़ा एक्शन।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक्शन मोड:
अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण; मरीजों से जाना हाल, स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण और गर्मी से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम करने के दिए कड़े निर्देश।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का चुनावी दावा:
बंगाल और तमिलनाडु में खिलेगा कमल; बोले— दोनों राज्यों में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार, जनता में दिख रही 'मोदी लहर' और विकास की गूंज।
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा:
पीजी में एमबीबीएस छात्र अंकित ने फंदे से लटककर की आत्महत्या; चार दिन पुराना शव गलने से फैली बदबू, फाइनल ईयर की पढ़ाई और मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य।
पहलगाम बरसी पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज की हुंकार:
बोले—कायर पड़ोसी पाकिस्तान ने निहत्थों पर छिपकर किया वार; अब सहने वाला नहीं, ईंट का जवाब पत्थर से देने वाला 'मोदी का भारत' है, घर में घुसकर सिखाएंगे सबक।
नूह में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा:
अंबेडकर चौक पर रेहड़ी संचालकों और प्रशासन के बीच भारी नोकझोंक; एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस ने हटाए अवैध कब्जे, शहर में तनाव।
राहुल गांधी के बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तीखा कटाक्ष:
बोले— सुबह कुछ और, शाम को कुछ और होते हैं राहुल; अपने पुराने बयानों को पलटकर देखें, समझ आ जाएगी अपनी हकीकत।
हिसार विवाद का बड़ा असर:
जेजेपी नेता रणधीर सिंह पूनिया ने परिवार सहित छोड़ी पार्टी; दामाद इंस्पेक्टर पवन कुमार से दुष्यंत चौटाला की बदसलूकी पर जताई नाराजगी, पूर्व डिप्टी सीएम को दी 'स्तर' देखने की सलाह।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव:
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने की अपील की; सभी पीएचसी केंद्रों पर टीका नि:शुल्क उपलब्ध, मुख्य सचिव ने अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश।
फसल अवशेष प्रबंधन:
अम्बाला के स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू; उप कृषि निदेशक डॉ. जसविंदर सिंह ने छात्रों से की अवशेष न जलाने की अपील, मृदा स्वास्थ्य और मित्र कीटों को बचाने पर दिया जोर।
नगर निगम चुनाव:
अम्बाला में मेयर पद के लिए कांग्रेस की कुलविंदर कौर ने भरा पर्चा; पार्षद पद हेतु पांच प्रत्याशियों ने भी दाखिल किया नामांकन, सियासी दिग्गजों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews
Previous
अंबाला छावनी: रामपुर मोड स्थित पेंट की दुकान में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका
Next