दैनिक खबर: आज 19 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख:
एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की पार्किंग पर लगाई रोक; बेंच ने कहा— 'प्रशासनिक सुस्ती से एक्सप्रेसवे न बनें मौत के गलियारे', राज्यों को दिए कड़े निर्देश।
बंगाल चुनाव के बीच I-PAC ने अस्थायी रूप से रोका कामकाज:
कर्मचारियों को 20 दिन की छुट्टी पर भेजा; करोड़ों के कोयला घोटाले में फंसी संस्था, टीएमसी ने दावों को बताया 'पूरी तरह बेबुनियाद'
तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट:
मलबे से 16 शव बरामद, 6 गंभीर घायल; धमाके से आसपास की इमारतों में आई दरारें, राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी।
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की तैयारी में विपक्ष:
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष ने फिर शुरू की कवायद: वरिष्ठ नेताओं ने तैयार किया नया नोटिस; पहले खारिज हो चुके प्रस्ताव के बाद अब आर-पार की जंग।
ट्रम्प पर बरसे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान:
पूछा— 'परमाणु अधिकारों को रोकने वाले आप कौन?'; होर्मुज और सीजफायर तनाव के बीच अमेरिका-ईरान में वाकयुद्ध तेज, परमाणु कार्यक्रम पर झुकने से इनकार।
भारत-रूस रक्षा संबंधों में नया अध्याय:
RELOS समझौता लागू, एक-दूसरे की जमीन पर 3000 सैनिकों और युद्धपोतों की तैनाती को मिली मंजूरी; मिलिट्री बेस व रसद के इस्तेमाल से बढ़ेगी सैन्य ताकत।
500 से अधिक बिजनेस क्लास यात्राओं का अनुभव:
लग्जरी यात्री रिचर्ड रॉबिन्सन ने आरामदायक सीट और भरपूर नींद को बताया सबसे महत्वपूर्ण; सफल और सुखद हवाई सफर के लिए साझा किए खास टिप्स।
उत्तर कोरिया से आजादी की समुद्री छलांग:
दो भाइयों ने पिता का 10 साल पुराना सपना किया साकार; कड़े पहरे के बीच लहरों को चीरकर सपरिवार दक्षिण कोरिया पहुँचकर पाई नई जिंदगी।
वायु प्रदूषण पर CAQM की रिपोर्ट ने खोली सिस्टम की पोल:
हरियाणा में निर्माण स्थलों के निरीक्षण और मशीनीकृत सफाई में भारी लापरवाही; ग्रेप नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त।
दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन:
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एमडीएमए ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़; दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत चार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद।
दिल्ली में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़:
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रोहिणी में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का किया पर्दाफाश: गैस एजेंसी के डिलीवरी एजेंट लोकपाल को किया गिरफ्तार; घरेलू गैस की अवैध बिक्री के बड़े नेटवर्क की जांच शुरू।
दिल्ली CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर हमला:
महिला आरक्षण पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा हमला: नारी शक्ति वंदन विधेयक न थमने पर जताई निराशा; 'कोटे में कोटा' को बताया महिलाओं के हक रोकने का बहाना।
गार्गी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप:
अभाविप ने वामपंथी शिक्षकों पर लगाया आइसा-एसएफआई के पक्ष में चुनावी प्रक्रिया प्रभावित करने का दावा; कॉलेज प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग।
फरीदाबाद के पैरा जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:
फरीदाबाद के लाल का सैन्य प्रशिक्षण के दौरान सर्वोच्च बलिदान: 29 पैरा इकाई के जवान मोहित की बॉक्सिंग अभ्यास में चोट लगने से मौत; चंबा के बकलोह में ले रहे थे ट्रेनिंग।
रेवाड़ी के सेक्टर-5 में झुग्गियों में लगी भीषण आग:
सिलेंडर फटने से हुए धमाकों ने मचाई अफरा-तफरी, सैकड़ों आशियाने जलकर खाक; आग की चपेट में आए आसपास के पक्के मकान।
गुरुग्राम में सीबीएसई की फर्जी मान्यता का भंडाफोड़:
एडुक्रेस्ट स्कूल की प्रिंसिपल रिद्धिमा कटारिया गुजरात से गिरफ्तार; एडमिट कार्ड न मिलने पर छात्रा ने दर्ज कराई थी धोखाधड़ी की एफआईआर।
चंडीगढ़ में PBKS vs LSG का IPL मैच:
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत, स्टेडियम पहुंचे फैंस, 'सरपंच' श्रेयस अय्यर का जबरदस्त क्रेज; फैंस बोले— आज 70-80 रन बनाकर जीत दिलाएंगे श्रेयस अय्यर।
हरियाणा का युवक अमेरिका में जिंदा जला:
अमेरिका में भीषण सड़क हादसे में कैथल के 26 वर्षीय युवक की मौत: ट्रक में केमिकल ब्लास्ट होने से जिंदा जला युवक; हरियाणा में पसरा मातम, पीछे से टक्कर के बाद लगी थी आग।
देश की पहली डिजिटल जनगणना के लिए 'स्वगणना' पोर्टल शुरू:
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने 30 अप्रैल तक जानकारी दर्ज करने की अपील की; घर बैठे 15 मिनट में पूरी होगी प्रक्रिया।
अंबाला में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:
पारिवारिक विवादों और बैंक रिकवरी मामलों का होगा त्वरित निपटारा; सीजेएम प्रवीण ने आपसी समझौते से समय और धन बचाने की अपील की।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews
Previous
न्यू चंडीगढ़ में आईपीएल का महामुकाबला, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले को लेकर दर्शकों में भारी उत्सा
Next