दैनिक खबर: आज 07 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की सरेराह हत्या:
मध्यमग्राम में कार रोककर चंद्रनाथ रथ पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियो से घर लौटते समय रास्ते में घात लगाकर हमला।
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी का विशेष ट्रिब्यूट:
सोशल मीडिया पर बदला अपना डीपी, सैन्य साहस को सम्मान देने के लिए लगाया ऑपरेशन का आधिकारिक लोगो।
भारतीय सेना में 'ड्रोन फोर्स' का होगा गठन:
वैश्विक युद्धों और ऑपरेशन सिंदूर से सबक लेते हुए रक्षा प्रतिष्ठान का बड़ा फैसला, दुश्मन पर पहली जवाबी कार्रवाई करेगी यह नई विंग।
देश में 'जैव आतंकी हमले' का खतरा:
एनआईए ने आईएसआईएस के बायो-टेरर प्लॉट का किया खुलासा, डॉक्टर समेत तीन साजिशकर्ताओं के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल।
900 करोड़ के घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार:
एसीबी की एसआईटी ने जयपुर स्थित आवास पर सुबह 5 बजे दी दबिश, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में हुई कार्रवाई।
अटलांटिक महासागर में क्रूज शिप पर हंता वायरस का तांडव:
केप वर्डे के पास फंसे जहाज में तीन की मौत और सात संक्रमित, डब्लूएचओ ने जारी किया हाई अलर्ट और जांच शुरू।
इटली की पीएम का डीपफेक तस्वीरों पर फूटा गुस्सा:
एआई के दुरुपयोग को बताया प्रतिष्ठा के लिए गंभीर खतरा, चेतावनी देते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग।
मेक्सिको सिटी पर गहराया डूबने का खतरा:
हर साल 10 इंच की दर से धंस रहा है शहर, नासा के निसार सैटेलाइट ने जारी की डरावनी तस्वीरें और बुनियादी ढांचे को दी चेतावनी।
तेहरान के शॉपिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड:
आग की चपेट में आने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत और 40 घायल, अधिकारियों ने युद्ध की आशंका को नकारते हुए जांच के दिए आदेश।
सीलमपुर में नाले से पशु अवशेष मिलने पर भड़का आक्रोश:
हिंदू संगठनों ने गोवंश हत्या का आरोप लगाकर किया जोरदार हंगामा, पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति को संभालते हुए जांच का दिया भरोसा।
दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख:
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मौलवी की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा— अंधविश्वास और पीड़ित की मजबूरी का फायदा उठाना अक्षम्य अपराध है।
दिल्ली में लू से निपटने के लिए सीएम रेखा गुप्ता की नई पहल:
13 हीटवेव रिस्पॉन्स वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, भीषण गर्मी में आमजन को मिलेगी त्वरित राहत और चिकित्सा सहायता।
HSSC ने सिपाही भर्ती के लिए पीएमटी शेड्यूल किया जारी:
विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत पुरुष कॉन्स्टेबल जीडी और रेलवे पुलिस पदों के लिए शारीरिक मापतौल प्रक्रिया शुरू।
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के बाद तीखी हुई
धूप: 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2.2°C बढ़ा, बादलों की विदाई के साथ अब भीषण गर्मी और लू की आहट ने बढ़ाई चिंता।
गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, पटवारी समेत तीन की मौत:
पचगांव-जमालपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, मोकलवास गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
हिसार के होटल में भीषण आग, जान बचाने के लिए महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग:
रेड स्क्वेयर मार्केट में मची अफरा-तफरी, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल।
दिव्यांग कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:
58 वर्ष में ही होना होगा रिटायर, अदालत ने 60 साल तक सेवा विस्तार के पुराने नियम को संशोधित नियमों के तहत किया अमान्य।
अम्बाला में स्थापित होगी वीर महाराणा प्रताप की 12.5 फुट ऊंची प्रतिमा:
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 50 लाख की लागत से धातु निर्मित मूर्ति का किया निरीक्षण, 9 मई को होगा भव्य अनावरण।
अम्बाला उपायुक्त ने EVM वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण:
सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया, चुनाव आयोग को भेजी जाएगी मासिक रिपोर्ट।
अम्बाला में कल सजेगी बिजली उपभोक्ताओं की कचहरी:
अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल करेंगे जनसुनवाई, सुबह 11 बजे से अजीत पेट्रोल पंप स्थित कार्यालय में समस्याओं का होगा मौके पर समाधान।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
राजस्थान का अब तक का सबसे बड़ा दल अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिता में भाग लेने पुणे पहुंचा
Next