दैनिक खबर: आज 22 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

नीट का पेपर 5 राज्यों में बिका: 

सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा, नीट का पेपर पांच राज्यों में बिकने का दावा, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और दूसरे नंबर पर रहा राजस्थान: गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद सामने आई जानकारी।



कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा-बकरीद पर गाय की कुर्बानी जरूरी नहीं:

कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बकरीद से पहले पशु वध गाइडलाइन पर रोक लगाने से किया साफ इनकार: कोर्ट ने कहा, बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के नहीं होगा किसी भी मवेशी का वध।



धार भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष:

धार भोजशाला मामले में एमपी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष, दाखिल की विशेष अनुमति याचिका: 6 दिन पहले हाईकोर्ट ने परिसर को माना था प्राचीन वाग्देवी मंदिर।

ईडी के 93% सफलता दर के दावे की खुली पोल:

कुल दर्ज मामलों के मुकाबले वास्तविक दर मात्र 0.68 प्रतिशत: 99% मामलों में अंतिम फैसला आना अभी बाकी, सिर्फ 60 केस का पूरा हुआ ट्रायल।



होर्मुज में जहाजों से फीस वसूलने की तैयारी में ईरान: 

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर फीस वसूली सिस्टम को लेकर ईरान और ओमान में बातचीत शुरू, पीजीएसए ने तय की सीमा: परमिट होगा अनिवार्य, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बड़ा दावा।


सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में गोलीबारी, 25 की मौत; 

होंडुरास में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो अलग-अलग हमलों में 19 मजदूरों और 6 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोगों को उतारा मौत के घाट: त्रूजिलो शहर के प्लांटेशन पर हुआ पहला बड़ा हमला।


अमेरिका ने भारत को बताया बेहतरीन साझीदार:

विदेश मंत्री मार्को रूबियो बोले—भारत जितना ईंधन खरीदना चाहे बेचने को तैयार: पहली भारत यात्रा को क्वाड मंत्रियों से मुलाकात के लिए बताया बेहद महत्वपूर्ण।



गोविंदपुरी डबल मर्डर: 

मंजू ने 11 दिन के बेटे खुशहाल को जेठानी शारदा को दिया था गोद, बृहस्पतिवार सुबह दोनों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या: खून से सनी लाशें देख दहल गया दिल।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला:

राशन कार्ड के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने का निर्णय: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में हुई चर्चा, जल्द मिलेगी मंजूरी।



एअर इंडिया के दो विमानों के साथ बड़ा हादसा टला:

बृहस्पतिवार को बड़े हादसों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे एअर इंडिया के दो विमान, यात्रियों की थमी सांसें: एक के इंजन में लगी आग, तो दूसरा लैंडिंग के समय रनवे से टकराया।

सोनीपत की राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा:

स्विमिंग पूल में डूबने से क्रिकेट पीजी डिप्लोमा के छात्र निशांत गौतम की दर्दनाक मौत: पलवल का रहने वाला था मृतक, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत।



कैथल में एनकाउंटर में दो बदमाश घायल: 

कैथल में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के साथ एनकाउंटर के बाद वांछित चल रहे दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोली: खडालवा मंदिर की रेकी करने के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग।

सिरसा के सिविल अस्पताल में युवक की पिटाई:

सिरसा के सिविल अस्पताल में मोबाइल और पैसे चुराने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने जमकर की धुनाई: पहचान बताने के बाद भी लोगों ने बनाया मुर्गा, पुलिस को सौंपा।

हरियाणा CM सैनी आज दिल्ली दौरे पर:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आज दिल्ली दौरा, कई अहम बैठकों में होंगे शामिल: केंद्रीय मंत्रियों से भी कर सकते हैं मुलाकात, कल शाम ट्रेन से हुए थे रवाना।

नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर में सुनीं आमजन की शिकायतें:

अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के दिए निर्देश: उपायुक्त कार्यालय सभागार में हुआ आयोजन।



केवीआईसी ने देशभर में वर्चुअल माध्यम से मनाया 'विश्व मधुमक्खी दिवस-2026',

अध्यक्ष मनोज कुमार ने हनी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन: पर्यावरण संरक्षण और कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


नमस्कार।

Previous

आज 22 मई का इतिहास

Next

श्री यादव सभा अंबाला छावनी की मासिक बैठक 24 मई को: आगामी चुनावों की रणनीति और रूपरेखा पर होगा मंथन