दैनिक खबर: आज 21 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य:

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में 'वंदे मातरम' गाना किया अनिवार्य, 19 मई को जारी हुआ आदेश: सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगीत गाना होगा जरूरी।


तमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार का हिस्सा बनेगी कांग्रेस:

विधायक एस राजेश कुमार और पी विश्वनाथन आज विजय कैबिनेट में लेंगे शपथ: गुरुवार सुबह 10 बजे होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह।


पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर आज दोबारा मतदान शुरू:

285 पोलिंग स्टेशनों पर शाम 6 बजे तक पड़ेगी वोटिंग: ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने दिया था रिपोलिंग का आदेश।


नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई का बड़ा खुलासा:

गिरोह ने परिजनों की हैसियत देख 5 से 50 लाख में बेचा पेपर: गारंटी के लिए रखे जाते थे छात्रों के डॉक्यूमेंट और ब्लैंक चेक।
 

अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का हुआ रजिस्ट्रेशन:

दोनों मार्गों पर जमी है 12 फीट बर्फ: 15 जून तक ट्रैक पूरी तरह बहाल करने के दावे के साथ बीआरओ जुटा काम में।

ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में अमेरिका को भारी हवाई नुकसान:

42 एयरक्राफ्ट और ड्रोन तबाह: अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट में F-35 समेत 6 फाइटर जेट्स के नष्ट होने का हुआ बड़ा खुलासा।

ईरान युद्ध को लेकर फोन कॉल पर आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू:

ईरान के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू में फोन पर तीखी बहस, जंग रोकने और सैन्य एक्शन को लेकर भिड़े दोनों नेता: करीब एक घंटे तक हुई बेहद तनावपूर्ण बातचीत।

जॉर्जिया के अटलांटा में अचानक आई बाढ़:

अमेरिका के जॉर्जिया में भारी बारिश के बाद अटलांटा समेत कई इलाकों में अचानक आई बाढ़, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने जारी की गंभीर चेतावनी: बेकर स्ट्रीट हाईवे पूरी तरह पानी में डूबा।


अफगानिस्तान में हिंसा को लेकर UN में भारत ने पाक को लताड़ा:

सुरक्षा परिषद में भारतीय राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथों, वैश्विक मंच पर क्रूर चेहरे को किया उजागर: नागरिकों की रक्षा और 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर दिया विशेष जोर।


दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी:

मौसम विभाग ने 25 मई तक जारी किया ऑरेंज अलर्ट: दिल्ली में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह।


कर्नल हिमांशु 5 दिन की CBI रिमांड पर:

50 लाख रुपये रिश्वत मामले में सेना के कर्नल हिमांशु को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पांच दिन की रिमांड पर: घटिया उत्पादों को मंजूरी देने और टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर का है आरोप।


बकरीद से ठीक पहले जमीयत उलेमा-ए-हिंद की केंद्र सरकार से बड़ी मांग:

गोवंश को मिले राष्ट्रीय पशु का दर्जा: मौलाना अरशद मदनी बोले- इससे बंद हो जाएगी गाय के नाम पर होने वाली भीड़ हिंसा।


दिल्ली सरकार की लॉन्च की 'सपनों की उड़ान':

युवाओं की छिपी प्रतिभा को मंच देने के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू की 'सपनों की उड़ान' टैलेंट हंट योजना: गायन, नृत्य और कला के क्षेत्र में 25,000 युवाओं को मिलेगा अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा अवसर।

10 मीटर तक नाक रगड़ते हुए चले चोर:

हरियाणा के यमुनानगर में गोगामेड़ी मंदिर में चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए दो युवक, ग्रामीणों ने परिसर में ही चटाया नमक: जमीन पर नाक रगड़वाकर सार्वजनिक रूप से मंगवाई माफी।


हरियाणा में 56 हजार 813 कर्मचारियों का डेटा वेरिफाई:

हरियाणा में जॉब सिक्योरिटी कानून के तहत 56 हजार से अधिक कर्मचारियों का डेटा वेरिफाई, 20 मई तक एक भी पत्र नहीं हुआ जारी: पात्र कर्मचारियों को राहत का इंतजार।


रेवाड़ी से NDRF की टीम वापस लौटी, हाई टेंपरेचर:

रेवाड़ी के बावल की केमिकल फैक्ट्री से संसाधनों के अभाव में बिना रेस्क्यू पूरा किए लौटी एनडीआरएफ की टीम: मलबे का तापमान अब भी है हाई, बढ़ सकती है लापता कर्मियों की संख्या।


जींद पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का किया भंडाफोड़:

रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार: 6 लाख की मांग कर पहले ही वसूल चुकी थीं ढाई लाख।


हरियाणा- 25 मई से स्कूल से गर्मी की छुट्टियां:

हरियाणा में भीषण गर्मी और लू के चलते 25 मई से ही स्कूलों में समर वेकेशन की घोषणा, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की बैठक में फैसला: 1 जून से होने वाली छुट्टियां 6 दिन एडवांस।


HPSC भर्ती प्रोटेस्ट, कैंडिडेट्स के हाथ-पैर पकड़कर घसीटा:

पंचकूला में एचपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे युवाओं पर पुलिस का कड़ा एक्शन, युवतियों सहित कई प्रदर्शनकारी हिरासत में: सरकारी भर्तियों में 35% पासिंग क्राइटेरिया का कर रहे हैं तीखा विरोध।


गैंगरेप के बाद युवती ने सुसाइड किया:

हरियाणा के नूंह में गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाने से आहत 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम: गांव के ही युवकों पर लगा घिनौना आरोप।


अम्बाला छावनी में जल भराव रोकने के लिए SDM कनिका ने ली विभागों की बैठक :

30 मई तक नाले साफ करने के निर्देश: आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम और डीजल पंपों की होगी व्यवस्था।


अम्बाला शहर में आज XEN की अध्यक्षता में लगेगी बिजली अदालत:

उपभोक्ता सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दर्ज करा सकेंगे शिकायतें: विद्युत सदन अग्रसेन चौक पर होगा आयोजन

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


नमस्कार।

Previous

लखपति दीदी योजना महिलाओं की आत्मनिर्भरता की प्रतीक - मुख्यमंत्री राजस्थान

Next

अमृतसर पुलिस की अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट पर सर्जिकल स्ट्राइक: दुबई से संचालित मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 किलोग्राम ICE और 4 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार