दैनिक खबर: आज 16 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश पर बवाल:
पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़, रेलपार इलाके में भारी तनाव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; स्थिति नियंत्रण में करने के लिए छोड़े आंसू गैस के गोले।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज:
भड़काऊ भाषण और अमित शाह को धमकी देने के आरोप, बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान दिए बयान पर उत्तर 24 परगना में हुई बड़ी कानूनी कार्रवाई।
विदेश यात्रा पर टैक्स-सैस लगाने की खबरें पूरी तरह से गलत:
पीएम मोदी ने अफवाहों का किया खंडन, एक्स पोस्ट में लिखा- पाबंदियां लगाने का सवाल ही नहीं; ईज ऑफ लिविंग के लिए सरकार प्रतिबद्ध।
हैदराबाद के नामपल्ली स्टेशन पर खड़ी जयपुर एक्सप्रेस में लगी अचानक आग:
मची अफरा-तफरी: दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए पाया काबू; टला बड़ा रेल हादसा।
NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:
पुणे से केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार, परीक्षा से पहले छात्रों को प्रश्न-उत्तर बताने का आरोप; आरोपी को मास्टरमाइंड मान रही जांच एजेंसी।
डेटा चोरी के डर से अमेरिकी डेलिगेशन ने चीन के सारे तोहफे किए नष्ट:
एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले लिया फैसला: राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा के बाद हैरान करने वाला खुलासा; जासूसी की थी गहरी आशंका।
बे ऑफ पिग्स आक्रमण के छह दशक बाद क्यूबा में फिर सत्ता परिवर्तन की तैयारी में अमेरिका:
सीआईए प्रमुख जॉन रैटक्लिफ पहुंचे हवाना: भीषण ईंधन और बिजली संकट के बीच चरमराई देश की अर्थव्यवस्था।
ईरान के पास नहीं होंगे परमाणु हथियार:
होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर भी अमेरिका-चीन में बनी सहमति: तीन दिवसीय बीजिंग यात्रा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का बड़ा दावा।
12 वर्षीय यूक्रेनी बच्चे अनातोली ने सूझबूझ से हवा में नाकाम किया खतरनाक रूसी ड्रोन:
बचाई पूरे गांव की जान: वीडियो गेम खेलने की उम्र में मसीहा बने बालक ने पेश की बहादुरी की अनोखी मिसाल।
पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील पर एनडीएमसी की बड़ी पहल:
कर्मचारियों के लिए शुरू की शटल और ई-ऑटो सेवा: आवासीय परिसरों से सीधे दफ्तर पहुंचेंगे कर्मी; सोमवार से रूटों की संख्या बढ़ाकर की जाएगी 16।
चांदनी चौक के शनि मंदिर से लाखों की अष्टधातु मूर्ति चुराने वाला आरोपी दिलशाद गिरफ्तार:
दो दिन में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नशे की लत के लिए महज 3,800 रुपये में बेची थी अमूल्य प्रतिमा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीआईपी कल्चर पर किया प्रहार:
आधिकारिक काफिला सीमित कर इलेक्ट्रिक वाहनों और मेट्रो को दी प्राथमिकता: विपक्ष को दी लग्जरी मोह छोड़ने की नसीहत।
दिल्ली में राष्ट्रीय जनगणना का पहला चरण आज से शुरू:
50 हजार कर्मचारी 14 जून तक करेंगे 32 लाख घरों का सूचीकरण: 30 दिवसीय महाअभियान में पूछे जाएंगे 33 बुनियादी सवाल।
झज्जर के सुबाना गांव में घर के बाहर युवक की गोलियों से भूनकर बेरहमी से हत्या:
इलाके में सनसनी: बोलेरो सवार बदमाशों ने घेरा; दहशत फैलाने के लिए की 20 से 25 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग।
भिवानी में जुई नहर में नहाने उतरा 22 वर्षीय युवक तेज बहाव में डूबा:
दर्दनाक मौत: मृतक की पहचान बलियाली निवासी कुलदीप के रूप में हुई; पुलिस ने दर्ज किया इत्फाकिया मामला।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी:
एचएसएससी ने जारी किया नया नोटिस: पीएमटी में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों के बाद अब अतिरिक्त 5 गुना अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका।
हरियाणा के शहरी संपत्ति मालिकों को सरकार की बड़ी राहत:
30 जून तक बकाया टैक्स भरने पर 100% ब्याज माफ: शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जारी की अधिसूचना; पोर्टल पर करना होगा स्व-प्रमाणित।
अम्बाला शहीदी स्मारक में जल्द लहराएगा विशाल राष्ट्रीय ध्वज:
निरीक्षण के लिए पहुंची फ्लैग फाउंडेशन की टीम, फाउंडेशन निर्माण और सुरक्षा मानकों पर हुई गहन चर्चा; तकनीकी ड्राइंग लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई।
अम्बाला शहर के पंचायत भवन में सीएससी वीएलई की अहम बैठक:
बेहतर काम करने वाले 6 संचालक सम्मानित: आय बढ़ाने और नई सेवाओं पर दी जानकारी; जिला प्रबंधक विवेक शर्मा ने सुनीं वीएलई की समस्याएं।
17 मई को शहजादपुर में मनेगी महाराणा प्रताप जयंती:
सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि: राज्यपाल वी.के. सिंह और कृषि मंत्री भी रहेंगे मौजूद; उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग की बैठक।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
पंचकुला में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड स्वर्ण जयंती समारोह,बीबीएमबी में राजस्थान को स्थाई सदस्य बनाए जाने का आग्रह
Next