दैनिक खबर: आज 02 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव:
डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के पंद्रह मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान शुरू; शाम छह बजे तक डाले जाएंगे वोट; चार मई को आएंगे नतीजे।
रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग:
डीआरडीओ प्रमुख समीर वी. कामत ने किया ऐलान, जल्द हाइपरसोनिक ग्लाइड और क्रूज मिसाइल तकनीक से लैस होकर दुश्मन के होश उड़ाएगा हिंदुस्तान।
बेंगलुरु में जनगणना के लिए पहुंची महिला कर्मचारी से बदसलूकी:
बेंगलुरु में राष्ट्रीय जनगणना ड्यूटी पर तैनात महिला अधिकारी से बदसलूकी और गाली-गलौज, पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्र व्यवहार के आरोप में आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस।
मुंबई में एनसीबी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई :
1,745 करोड़ रुपये मूल्य की 349 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकेन जब्त; अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ कर रिकॉर्ड तोड़ खेप पकड़ी गई।
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के 2 गुर्गों को सजा:
मोहाली की विशेष एनआईए अदालत ने मोगा डीसी कार्यालय पर खालिस्तानी झंडा फहराने के दोषियों को सुनाई 5 साल 6 महीने की सजा, देशद्रोह और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान मामले में लगा जुर्माना।
बांग्लादेश की टेंशन, सांसद बोले- साजिश रची जा रही :
बांग्लादेशी सांसद अख्तर होसैन ने भारत से बड़े पैमाने पर मुस्लिम घुसपैठ और शरणार्थी संकट की जताई आशंका, असम-बंगाल चुनावों के बाद संभावित 'पुश-इन' पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय एकता का किया आह्वान।
तनाव के बीच ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी :
ईरानी नेता सैयद मेहदी तबाताबाई ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- ईरान के विरुद्ध सैन्य ताकत का इस्तेमाल हुआ तो अंजाम होगा बुरा; दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात और तनाव बरकरार।
'लॉन्ड्री रूम में आग और टॉयलेट सिस्टम फेल' :
अमेरिकी विमानवाहक पोत जेराल्ड आर फोर्ड 10 महीने की तैनाती के बाद मध्य पूर्व से हुआ रवाना, क्षेत्र में सुरक्षा हेतु अभी भी दो अन्य अमेरिकी युद्धपोत रहेंगे तैनात, नौसेना ने दी जानकारी।
दिल्ली के शालीमार बाग चोरी मामले में बड़ा खुलासा:
आरोपी घरेलू सहायिका के 15 बैंक खातों से दो किलो सोना बरामद; पुलिस ने अब परिवार और बैंक अधिकारियों को भी जांच के घेरे में लिया।
दिल्ली AIIMS:
एम्स के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग में पचास वर्षों से जारी कीमोथेरेपी सेवा बंद होने पर डॉक्टरों ने जताई कड़ी आपत्ति; मनमाने फैसले के खिलाफ प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से गुहार लगाएगी एसोसिएशन।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय का निजी स्कूलों पर बड़ा प्रहार:
मनमानी फीस वसूली पर लगाई लगाम; अब एक महीने से अधिक की फीस के लिए अभिभावकों को नहीं कर सकेंगे बाध्य, नियम तोड़ने पर रद्द होगी मान्यता।
दिल्ली नगर निगम ने डीडीए के प्रस्ताव पर लगाई मुहर:
राजधानी के अड़तालीस गांवों को शहरीकृत घोषित करने का ऐतिहासिक निर्णय; अब नियोजित विकास और मूलभूत सुविधाओं के साथ संपत्ति के दामों में होगी भारी बढ़ोतरी।
हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा कदम:
आरटीई के तहत इक्कीस हजार सात सौ पचास से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला आवंटित; स्कूल संचालकों को दस दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश जारी।
गेहूं के बैग में ईंटें भरकर वजन बढ़ाने का खेल:
करनाल की कुंजपुरा मंडी में गेहूं के बैग में ईंटें भरकर वजन बढ़ाने का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने आढ़ती का लाइसेंस किया सस्पेंड और लगाया दस हजार का जुर्माना।
हरियाणा में मई की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर बदली करवट:
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो मई से सात मई के बीच प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ भारी बिजली कड़कने की चेतावनी जारी।
हरियाणा सरकार का डिजिटल प्रशासन पर बड़ा फैसला:
सभी विभागों के लिए ऑनलाइन लीव मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य; अप्रैल दो हजार सत्ताईस तक वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट प्रणाली को भी पूरी तरह डिजिटल कर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाएगी प्रदेश सरकार।
हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई:
करोड़ों के वित्तीय घोटाले में कृषि विपणन बोर्ड के वित्त नियंत्रक राजेश सांगवान बर्खास्त; संविधान के अनुच्छेद 311(2)(ख) के तहत भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में की गई सख्त कानूनी कार्रवाई।
अम्बाला पुलिस की बड़ी सफलता:
सीआईए-वन ने पैंतालीस ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में चौथे आरोपी विक्की को किया गिरफ्तार; नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर और जनता से मांगी मदद।
अम्बाला नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज:
उपायुक्त कार्यालय में आयुक्त संजीव वर्मा और जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में ईवीएम मशीनों व पोलिंग पार्टियों का हुआ रेंडमाइजेशन; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के साथ प्रत्याशी प्रतिनिधि भी रहे मौजूद।
अम्बाला की नारायणगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी बलजीत सिंह को किया गिरफ्तार; आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews
Previous
दैनिक खबर: आज 02 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
Next