दैनिक खबर : आज 02 अप्रैल , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

भारतीय सेना के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमान को मिले नए कमांडर:

लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन ने पूर्वी कमान की संभाली कमान; रक्षा मंत्रालय ने जारी किए तीनों अहम नियुक्तियों के आदेश।

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा:

प्रदर्शनकारियों ने घंटों तक चुनाव कार्यालय घेरा, 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर बंधक; गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद देर रात भारी पुलिस बल ने निकाला सुरक्षित रास्ता।

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय ब्लास्ट में CCTV वीडियो आए सामने:

हमले से पहले दफ्तर के बाहर दिखे संदिग्ध; ब्लास्ट के बाद सड़क की दूसरी ओर भागते हुए कैद हुए हमलावर।

तेजस की उड़ान पर 'इंजन' का ब्रेक:

मिडिल-ईस्ट युद्ध और ग्लोबल सप्लाई चेन के कारण GE ने रोकी सप्लाई; HAL के पास खड़े हैं बिना इंजन के लड़ाकू विमान, वायुसेना की चिंता बढ़ी।

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा:

जालना में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर; 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर रूप से घायल।

ट्रम्प का राष्ट्र के नाम संबोधन:

"ईरान के खिलाफ जीत करीब"; अगले 2-3 हफ्तों में 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत बड़े हमले की चेतावनी, बोले- "अब ईरान की सैन्य शक्ति खत्म हो चुकी है।"

अमेरिकी इतिहास में पहली बार:

राष्ट्रपति ट्रम्प खुद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में; 'बर्थराइट सिटिजनशिप' खत्म करने के मामले में पब्लिक गैलरी की पहली पंक्ति में बैठकर सुनी दलीलें।

चीन-पाकिस्तान की साझा शांति पहल:

मिडिल-ईस्ट में तनाव कम करने के लिए '5-सूत्रीय योजना' पेश; अमेरिका-चीन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में जुटा इस्लामाबाद।

डिजिटल पेमेंट सुरक्षा में बड़ी क्रांति:

UPI के लिए 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' अनिवार्य; अब सिर्फ पिन (PIN) से नहीं होगा भुगतान, OTP या बायोमेट्रिक पहचान होगी जरूरी।

डीटीसी कर्मचारी कल्याण कोष में 22 लाख का बड़ा गबन:

कई सालों से चल रहा था भ्रष्टाचार का खेल; जांच समिति की रिपोर्ट में एक अनुबंधित कर्मचारी पर गहराया शक।

हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:

जहांगीरपुरी में 500 लोगों की सीमा और ड्रोन से निगरानी; आतंकी साये के बीच राजधानी के मंदिरों में भारी पुलिस बल तैनात।

हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज:

3 और 4 अप्रैल को प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भीषण गर्मी से मिलेगी राहत।

महेंद्रगढ़: नेशनल हाईवे-11 पर चलते ट्रक में भड़की भीषण आग;

चालक ने सूझबूझ से बचाई जान, गांव खटोटी के पास धू-धू कर जला ट्रक, मची अफरा-तफरी।

हरियाणा बोर्ड परीक्षा में 'खाकी' ही बनी मददगार:

पानीपत के डाहर सेंटर पर पुलिसकर्मी और सुपरिटेंडेंट ने खुद कराई नकल; फोन पर बात करते और पर्चियां बांटते 2 नए वीडियो वायरल।

हरियाणा शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई:

चिराग योजना का गलत लेटर जारी करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज; 8 लाख आय सीमा के भ्रामक आदेश पर आज जारी होगा 'कारण बताओ' नोटिस।

अम्बाला मंडी में रबी खरीद की तैयारियों का लिया जायजा:

प्रधान सचिव विजय दहिया ने सभी 15 मंडियों की 'जियो फेंसिंग' और गेट पास के लिए ट्रैक्टर नंबर प्लेट अनिवार्य; रबी सीजन के लिए प्रशासन अलर्ट।



अग्निवीर भर्ती 2027:

हरियाणा और चंडीगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 10 अप्रैल तक बढ़ी; भर्ती कार्यालय अंबाला ने दी जानकारी, समय रहते ऑनलाइन आवेदन की सलाह।



अम्बाला बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत:

2 अप्रैल को विद्युत सदन में शिकायतों के निवारण हेतु लगेगी विशेष बैठक; ₹50,000 तक के वित्तीय विवादों का मौके पर होगा समाधान।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।

Previous

कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

Next

नारनौल: नेशनल हाईवे-11 पर पार्सल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे चालक और परिचालक