दैनिक खबर: आज 30 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व:
92.84% रिकॉर्ड वोटिंग के साथ संपन्न हुआ चुनाव, महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा; हिंसा मुक्त मतदान ने रचा नया इतिहास, 4 मई को आएंगे नतीजे।
धार भीषण सड़क हादसा:
टायर फटने से काल बना पिकअप वाहन, 6 मासूमों समेत 16 की मौत; 100 की रफ्तार ने मचाया तांडव, आज गमगीन माहौल में होगा मृतकों का अंतिम संस्कार।
5 राज्यों का चुनावी रण संपन्न:
4 मई को 'सुपर मंडे', आएंगे नतीजे; मोदी की झालमुड़ी से ममता की स्कूटी तक, 51 दिनों के प्रचार में दिखे राजनीति के कई रंग।
भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी:
DRDO ने किया एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण, 'साल्वो लॉन्च' से दुश्मन के जहाज हुए धुआं; रडार को चकमा देने वाली स्वदेशी तकनीक का बंगाल की खाड़ी में प्रदर्शन।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:
हेट स्पीच पर कानून बनाने के लिए संसद को मजबूर नहीं कर सकती अदालत, याचिकाएं खारिज; बेंच बोली- नीति बनाना विधायिका का अधिकार, हम दखल नहीं दे सकते।
कराची में गैस संकट:
सिलेंडर की किल्लत से प्लास्टिक गुब्बारों में गैस भरकर खाना बनाने को मजबूर हुए लोग; ओरंगी टाउन में जान जोखिम में डाल रहे नागरिक, सुरक्षा की बड़ी अनदेखी।
लंदन में गोल्डर्स ग्रीन में दो यहूदियों पर चाकू से हमला:
आतंकवादी घटना मानकर जांच शुरू; हमलावर गिरफ्तार, घायल अस्पताल में भर्ती होने से पूरे इलाके में फैला तनाव।
मैक्सिको में 50 लाख डॉलर का इनामी ड्रग लॉर्ड 'एल जार्डिनेरो' गिरफ्तार:
सेना ने गढ्ढे से खींचकर निकाला; 'एल मेन्चो' के उत्तराधिकारी की गिरफ्तारी के बाद भड़की भीषण हिंसा, जल उठे वाहन।
दिल्ली विधायक को मिली जान से मारने की धमकी:
विधायक कुलदीप कुमार को अज्ञात नंबर से आई कॉल के बाद हड़कंप; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।
दिल्ली में 68 लाख की बड़ी ठगी का भंडाफोड़ :
चंडीगढ़ से गिरोह के 2 शातिर सदस्य गिरफ्तार; 50 से अधिक लोगों को बनाया शिकार, पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर सिंडिकेट को किया ध्वस्त।
दिल्ली का 'मिनी बंगाल' उत्साहित:
CR पार्क में बंगाल चुनाव और 92.84% वोटिंग पर छिड़ी चर्चा, प्रवासी बंगाली बोले- "यह रिकॉर्ड मतदान बड़े बदलाव या ठोस जनादेश की आहट है"; 4 मई का बेसब्री से इंतजार।
दिल्ली निगम कार्यालय की तीसरी मंजिल से कूदकर ASI ने की आत्महत्या :
6 महीने से सस्पेंशन के चलते थे अवसाद में; बहाली न होने से परेशान राजकुमार सोलंकी की मौत से मचा हड़कंप।
हरियाणा में एक मई को सभी स्कूल रहेंगे बंद:
शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश— किसी भी गतिविधि के लिए छात्रों को बुलाने पर पाबंदी; नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई।
यमुनानगर टायर फैक्ट्री अग्निकांड में नया मोड़:
सीसीटीवी फुटेज से साजिश के दावों पर उठे सवाल; 3 किमी तक सुनाई दी ब्लास्ट की गूँज, मदरसे की दीवारें हिलीं और जान बचाकर भागे बच्चे।
ऑनलाइन गेमिंग में हारने पर BSc स्टूडेंट ने किया सुसाइड:
YMCA यूनिवर्सिटी के बीएससी छात्र ने बाथरूम में फौजी ताऊ की रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत; घर में मचा कोहराम, पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी।
हरियाणा में मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की बड़ी तैयारी:
संभावित बाढ़ व सूखे से निपटने के लिए जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय; डॉ. सुमिता मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश।
अंबाला में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन :
डीसी अजय सिंह तोमर ने नदियों व नालों की सफाई के दिए सख्त निर्देश; घग्गर, टांगरी और मारकंडा की सफाई के साथ होगी 'बिफोर-आफ्टर' फोटो निगरानी।
अंबाला सरदार पटेल पुस्तकालय बना युवाओं का 'सफलता केंद्र':
अंकित बने CISF में सब-इंस्पेक्टर; 5 को मिली सरकारी नौकरी और 15 ने पास की प्रतियोगी परीक्षाएं, आधुनिक सुविधाओं ने बदली किस्मत।
नारायणगढ़ पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार:
हेरोइन तस्करी मामले में तीसरा आरोपी अंकुश गिरफ्तार; पहले पकड़े गए मुकेश और विनोद की निशानदेही पर हुई कार्रवाई, नशे के खिलाफ अभियान तेज।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnew
Previous
पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा चुनावी भागीदारी दर्ज की गई
Next