दैनिक खबर: आज 26 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

मन की बात:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 133वां एपिसोड, महिला आरक्षण बिल, मदर्स डे और भीषण गर्मी से बचाव जैसे अहम मुद्दों पर देशवासियों के साथ साझा करेंगे अपने विचार।

गुजरात निकाय चुनाव:

15 नगर निगमों और पंचायतों के लिए आज मतदान, 4 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे 9,992 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला; 28 अप्रैल को होगी वोटों की गिनती।

चारधाम यात्रा का आगाज:

केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन; सुगम यात्रा हेतु प्रशासन ने लागू की विशेष टोकन व्यवस्था।

बंगाल चुनाव रण:

प्रधानमंत्री मोदी आज बनगांव और आरामबाग में भरेंगे हुंकार, शाम को कोलकाता में मेगा रोड शो; ममता बनर्जी ने भाजपा पर बाहरी लोगों को लाने का लगाया बड़ा आरोप।

जोजिला पास के शैतान नाला में भीषण हिमस्खलन:

बर्फ की चपेट में आए कई वाहन, एक ड्राइवर फंसा; सैन्य टीमों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, आठ फीट बर्फ हटाने की मशक्कत जारी।

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प मौजूद थे:

व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग से मचा हड़कंप, कार्यक्रम में मौजूद थे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस; हमलावर गिरफ्तार, सभी मेहमान सुरक्षित, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं।

ट्रम्प का बड़ा फैसला:

ईरान की अनिश्चितता के बीच दूतों का पाकिस्तान दौरा रद्द, कहा- 18 घंटे की लंबी यात्रा में समय बर्बाद करने का कोई फायदा नहीं, बातचीत की संभावनाएं फिलहाल ठप।

चीन का घातक टाइप 004 सुपरकैरियर:

1.20 लाख टन वजनी परमाणु शक्ति से लैस जहाज पर तैनात होंगे 100 लड़ाकू विमान; अमेरिकी नौसेना के दबदबे को सीधी चुनौती, समुद्री युद्ध में बदलेगा गेम।

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच गहराया जल संकट:

द्वारका में 15 दिनों से ठप जलापूर्ति ने बढ़ाई मुसीबत; टैंकरों पर निर्भर निवासी, विधायक ने सात दिनों के भीतर समाधान का दिया आश्वासन।

आईपीएल 2026:

दिल्ली और बेंगलुरु के बीच कल अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ंत, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; जाम से बचने के लिए कई रास्तों पर डायवर्जन और पार्किंग पाबंदियां लागू।

दिल्ली मुख्यमंत्री ने दी मेडिकल क्लस्टर पुनर्विकास को मंजूरी:

एम्स की तर्ज पर बनेगा इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर हब; 30 लाख लोगों को मिलेंगी विश्वस्तरीय आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं।

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर:

मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी, तापमान 42 डिग्री पार; RML अस्पताल में हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार, दोपहर 11 से 5 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह।

गुरुग्राम प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग: 

फैक्ट्री और गोदाम में धू-धू कर जला सामान; सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां, आग बुझाने का काम जारी।

पंचकूला नगर निगम चुनाव:

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने खुद को बताया सबसे मजबूत दावेदार; लंबे सांगठनिक अनुभव और जमीनी संघर्ष के दम पर जनता से मांगा समर्थन, विजन किया साझा।

हरियाणा स्टिल्ट+4 मंजिला इमारतों पर हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार:

TCPD ने तैयार की SLP; इंफ्रास्ट्रक्चर और राजस्व के बीच कानूनी लड़ाई अब देश की शीर्ष अदालत पहुंचेगी।

कुरुक्षेत्र में 26 सेंटर पर HCS एग्जाम : 

जिला प्रशासन की तैयारियां पूर्ण, जिला 6 सेक्टरों में विभाजित; सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात, एडीसी विवेक आर्य बनाए गए नोडल अधिकारी।

अंबाला कपड़ा मार्केट में हुई लाखों की चोरी:

पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार; आरोपियों से नकदी, मोबाइल और चोरी के पैसों से खरीदी गई दो बाइकें भी बरामद।



नारायणगढ़ पिस्टल से डराकर बालियां लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार;

अंबाला पुलिस ने वारदात के चंद घंटों बाद आरोपी को दबोचकर लूटा गया सामान और नकली हथियार किया बरामद, भेजा जेल।



अंबाला नगर निगम चुनाव हेतु 27 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच:

28 अप्रैल तक नाम वापसी के तुरंत बाद विकास सदन से उम्मीदवारों को आवंटित किए जाएंगे चुनाव चिन्ह।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


नमस्कार।

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews

Previous

अंबाला में जूनियर बास्केटबॉल टीम का चयन: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Next

हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप: रोहतक बना राज्य का सबसे गर्म शहर, जानें कब मिलेगी राहत