दैनिक खबर: आज 17 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

संसद में परिसीमन पर अमित शाह की हुंकार:

गृह मंत्री ने समझाया 543 से 850 लोकसभा सीटों का गणित; विपक्ष के 'चोर दरवाजे' वाले आरोपों को नकारते हुए दिया राज्यों को सुरक्षा का भरोसा।

इसरो की स्पेस रिपोर्ट:

अंतरिक्ष में बढ़ता मलबा बना खतरा, 2025 में भारतीय सैटेलाइट्स की सुरक्षा हेतु जारी हुए डेढ़ लाख से ज्यादा अलर्ट; वैज्ञानिकों ने भीड़भाड़ वाले ऑर्बिट पर जताई गहरी चिंता।

बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान:

चारधाम यात्रा से पूर्व सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा; आईटीबीपी अधिकारियों संग हाई-लेवल मीटिंग कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए दिए कड़े निर्देश।

बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:

मतदान से दो दिन पहले तक सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम जुड़ने वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान; ट्रिब्यूनल को समय सीमा में आपत्तियां निपटाने के आदेश।

ट्रम्प का बड़ा दावा:

ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपने को तैयार; व्हाइट हाउस में बोले राष्ट्रपति- दोनों देश ऐतिहासिक शांति समझौते के बेहद करीब, सफल रही बातचीत।

अमेरिका में पूर्व गवर्नर ने तलाक विवाद में पत्नी की हत्या की:

वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी: घर में मौजूद थे दोनों बेटे; तलाक विवाद के चलते एनानडेल स्थित आवास पर खूनी संघर्ष।

इंडोनेशिया में भीषण हेलीकॉप्टर हादसा:

पश्चिम कालीमंतन में एयरबस H130 क्रैश, सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत; राहत एवं बचाव कार्य के बीच ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी।

नेपाल में भ्रष्टाचार पर बड़ी स्ट्राइक:

साल 2006 से अब तक के नेताओं की संपत्ति की होगी जांच; सरकार ने पांच सदस्यीय न्यायिक आयोग का किया गठन, घेरे में आएंगे दिग्गज।

एअर इंडिया को-पायलट की शर्मनाक करतूत:

सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर बैग में मिला गांजा, अमेरिका ने किया डिपोर्ट; एयरलाइन ने डीजीसीए को दी सूचना, आरोपी पर सख्त कार्रवाई की तैयारी।

पालम निवासियों को पार्किंग संकट से मिलेगी राहत:

विधायक कुलदीप सोलंकी के सुझाव पर खाली प्लॉटों को पार्किंग में बदलेगा डीडीए; पश्चिमी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से मिलेगा छुटकारा।

दिल्ली में हरित परिवहन को बढ़ावा:

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगी हरी झंडी: साल का तीसरा बड़ा शुभारंभ; नई सरकार अब तक शामिल कर चुकी 2,184 ई-बसें, प्रदूषण मुक्त दिल्ली की ओर कदम।

तकनीकी शिक्षा पर दिल्ली सरकार का बड़ा दांव:

₹720 करोड़ का बजट आवंटित; जहांगीरपुरी, हरि नगर, निजामुद्दीन और मयूर विहार आईटीआई में छात्रों के कौशल विकास हेतु बनेंगी आधुनिक लैब।

हरियाणा में गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न:

नारनौल 42°C के साथ सबसे गर्म, आज सिरसा-हिसार समेत 10 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट; झुलसाती धूप से मिलेगी बड़ी राहत।

सोनीपत नाइट क्लबों पर महिला आयोग का औचक छापा:

साधारण कपड़ों में पहुंचीं रेणु भाटिया ने की 6 घंटे सर्च; सूचना लीक होने से संचालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

पानीपत के जेके हैंडलूम हाउस में भीषण अग्निकांड:

सुबह 7:30 बजे लगी आग ने पूरी बिल्डिंग को लिया चपेट में; करोड़ों का सामान जलकर राख, टला बड़ा जानी नुकसान।

हरियाणा पुलिस भर्ती:

एचएसएससी ने फिजिकल टेस्ट (PMT) के लिए एडमिट कार्ड किए जारी; चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पारदर्शिता का दिया भरोसा, शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी आधिकारिक लिंक से करें डाउनलोड।

टोहाना में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई:

गैस एजेंसी में मिलीं भारी अनियमितताएं, रिकॉर्ड और स्टॉक में अंतर के बाद विभाग ने किया सील; शिकायतों के बाद प्रशासन का सख्त एक्शन।

बराड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का पीला पंजा:

1.775 एकड़ में विकसित हो रहे निर्माण और सड़कों के जाल को डीटीपी रोहित चौहान के नेतृत्व में किया गया जमींदोज।



नगर निगम चुनाव हेतु अतिरिक्त उपायुक्त अधिकारी नियुक्त:

निष्पक्ष चुनाव के लिए गगनदीप, राजन सिंगला और आदित्य रंगा बने सहायक रिटर्निंग अधिकारी; उपायुक्त कार्यालय ने जारी किए आधिकारिक आदेश।



समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनीं जनसमस्याएं:

अभिषेक गर्ग ने मौके पर किया शिकायतों का निपटारा; अधिकारियों को दिए परिवार पहचान पत्र, पेंशन और निकासी संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।]

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight

Previous

जगाधरी: विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण; 72 घंटे में भुगतान और उठान में तेजी के निर्देश

Next

जी.एम.एन. कॉलेज को मिला “सस्टेनेबल कैंपस अवॉर्ड 2026”; प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ‘ईको विजनरी लीडर’ से सम्मानित